कोरोना का असर: अप्रैल-मई में दो लाख लोगों ने निरस्त की यात्रा, रेलवे ने आगरा मंडल में किया 8.71 करोड़ रुपये का रिफंड
संक्रमण के तेजी से बढ़ने के कारण अप्रैल में आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट खरीदने वाले कम और रिफंड लेने वाले अधिक रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में भले ही स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रहा हो लेकिन आगरा मंडल के यात्रियों ने सफर करने से परहेज किया। एक अप्रैल से 31 मई तक 1.9 लाख यात्रियों ने यात्रा निरस्त की। रेलवे को 8.71 करोड़ रुपये का रिफंड यात्रियों को करना पड़ा।
संक्रमण के तेजी से बढ़ने के कारण अप्रैल में आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट खरीदने वाले कम और रिफंड लेने वाले अधिक रहे। में आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजा मंडी, ईदगाह, मथुरा जंक्शन, कोसीकलां, धौलपुर स्टेशनों पर अप्रैल माह में 1,28,215 यात्रियों ने टिकट कैंसिल करवाए। इन यात्रियों को 5.67 करोड़ रुपये रिफंड किया गया। यात्रियों की कमी के चलते रेलवे को कई नियमित ट्रेनों के साथ ही पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी बंद करना पड़ा।
मई में 61,790 यात्रियों ने अपनी टिकट और आरक्षण रद्द कराए। उन्हें रिफंड के रूप में 3.04 करोड़ रुपये लौटाए गए। आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि दो माह के भीतर यात्रा निरस्त करने वालों की तादाद बहुत बढ़ गई थी। हर यात्री को रिफंड किया गया।
ऑनलाइन 40 हजार से ज्यादा ने रद्द कराए टिकट
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों ने भी बड़ी संख्या में टिकट निरस्त कराए। आईआरसीटीसी के टिकट बुकिंग एजेंट मनोज जैन ने बताया कि अप्रैल में सबसे ज्यादा टिकट निरस्त किए गए। एक अनुमान के मुताबिक, 40 हजार से ज्यादा ऑनलाइन टिकट कैंसिल हुए।
प्रवासियों के लिए चलाईं ट्रेनों से भी फायदा नहीं
अप्रैल की शुरुआत से ही महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, पश्चिम बंगाल से रेलवे ने प्रवासियों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया, लेकिन इन ट्रेनों से भी आगरा मंडल की आय में बढ़ोतरी नहीं हो सकी। क्योंकि ज्यादातर ट्रेनों में बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों की संख्या ही ज्यादा रही। आगरा मंडल के स्टेशनों से कम ही यात्रियों ने इन ट्रेनों में सफर किया।
आगरा मेट्रो: बदली रणनीति से होगा काम, ताजमहल से सात मेट्रो स्टेशनों के लिए एक बार में बनेंगी सुरंग
आगरा: घरों में सीवर का गंदा पानी भरने से महिलाओं का फूटा गुस्सा, सड़क पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन