फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Train runs at speed of 121 kmph from Dholpur to Garhi Sandra

यूपी: नई रेल लाइन का हुआ परीक्षण, धौलपुर से गढ़ी सांद्ररा तक 121 की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

Sat, 31 Oct 2026 11:46 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 31 Oct 2026 11:46 PM IST
सार

निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने धौलपुर स्टेशन के पैनल रूम में सिग्नल और परिचालन व्यवस्था की जांच की। इसके बाद मोटर ट्रॉली से धौलपुर से गढ़ी सांद्ररा तक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Train runs at speed of 121 kmph from Dholpur to Garhi Sandra
निरीक्षण करते रेलवे अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धौलपुर से गढ़ी सांद्ररा के बीच नई रेल लाइन पर जल्द ट्रेन चलाने की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। रेल संरक्षा आयुक्त ई श्रीनिवास ने 19.8 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निरीक्षण किया। इसके बाद सीआरएस स्पेशल ट्रेन को 121 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाकर ट्रैक की क्षमता और सुरक्षा मानकों को परखा गया।
विज्ञापन


धौलपुर-सरमथुरा रेलखंड का नैरोगेज से ब्रॉडगेज में आमान परिवर्तन होने से क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने धौलपुर स्टेशन के पैनल रूम में सिग्नल और परिचालन व्यवस्था की जांच की। इसके बाद मोटर ट्रॉली से धौलपुर से गढ़ी सांद्ररा तक निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


नुरपुरा स्टेशन और नुरपुरा-गढ़ी सांद्ररा रेलखंड की व्यवस्थाएं भी परखी गईं। इस दौरान ट्रैक की गुणवत्ता और निर्धारित तकनीकी मानकों की जांच हुई। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अजीत सिंह यादव, मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल सहित मंडल और मुख्यालय के संबंधित अधिकारी व तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed