फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   train reservation for hill stations full from mathura junction

गर्मी की छुट्टी में आरक्षण छुड़ा रहा 'पसीने', इन रेल गाड़ियों में लंबा इंतजार

Mon, 27 May 2019 04:54 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 27 May 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
train reservation for hill stations full from mathura junction
ट्रेन
गर्मी की छुटिटयों में अगर आप ट्रेन से पहाड़ी राज्यों में जाने की सोच रहे हैं और आरक्षण कराना चाहते हैं तो ये इन दिनों चुनौतीभरा है। मथुरा से हिल स्टेशन जाने वाली गाड़ियों में आरक्षण की श्रेणी फुल हो चुकी है। 
विज्ञापन


जुलाई तक कोई रिजर्वेशन नहीं है और हजारों की वेटिंग चल रही है। गर्मी की छुट्टियां होते ही इन स्थानों पर जाने वाले लोगों ने पहले ही रिजर्वेशन करा लिया है। रेलवे अधिकारी अब जुलाई के बाद रिजर्वेशन कर रहे हैं।
विज्ञापन


कान्हा की नगरी से पहाड़ पर जाकर गर्मियों का आनंद लेने वालों की कमी नहीं है। उनके द्वारा हिल स्टेशन जाने के लिए एडवांस में ही रिजर्वेशन करा लिए गए हैं। मथुरा से जम्मू कश्मीर तथा अन्य स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों के रिजर्वेशन जुलाई तक फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रेलवे अधिकारियों द्वारा अब जुलाई के बाद रिजर्वेशन किए जा रहे हैं। काठगोदाम जाने वाली ट्रेन में रिजर्वेशन के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। जो लोग रिजर्वेशन नहीं करा रहें हैं उन्हें मायूसी हाथ लग रही है। 

बता दें कि मथुरा जंक्शन से करीब एक दर्जन ट्रेन विभिन्न पहाड़ी राज्यों के लिए जाती हैं, इनमें से अधिकांश गाड़ियों में रिजर्वेशन नहीं हैं। विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर और शिमला आदि स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन की कोई गुंजाइश नहीं है। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर जाने वाली जम्मू, कटरा, मालवा आदि ट्रेनों में जुलाई तक रिजर्वेशन की कोई गुंजाइश नहीं है।

काठगोदाम जाने वाली आगरा-रामनगर एक्सप्रेस में भी जाने वालों की कतार लगी हुई है। क्योंकि यह ट्रेन नई चली है इसलिए इस ट्रेन में रिजर्वेशन की गुंजाइश है। यह ट्रेन लाल कुआं तक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed