फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Train Reservation counter will be open at Kasganj Junction Station

कासगंज जंक्शन पर होगा ट्रेनों का ठहराव, जल्द खुलेगा रिजर्वेशन काउंटर, ऐसी होगी व्यवस्था

Sat, 23 May 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 May 2020 12:02 AM IST
सार

  • रिजर्वेशन काउंटर पर व्यवस्थाएं की गईं दुरुस्त, जल्द खुलेगा काउंटर
  • कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा स्टेशन

विज्ञापन
Train Reservation counter will be open at Kasganj Junction Station
कासगंज स्टेशन पर टिकट विंडो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक जून से ट्रेनों का संचालन अब फिर से शुरू होने वाला है। सिर्फ स्पेशल ट्रेनें ही ट्रैक पर दौड़ेंगी। इन ट्रेनों से यात्रा के लिए स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर की कंफर्म टिकट का होना अनिवार्य होगा। स्पेशल ट्रेनों में एसी कोच भी नहीं लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन


कासगंज जंक्शन स्टेशन पर बाहर से आने जाने वाली ट्रेनों का ठहराव यात्रियों को बैठाने और उतारने के लिए होगा। कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ट्रेन के निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा। 
विज्ञापन



जनता कर्फ्यू के दिन 24 घंटे के लिए ट्रेनों का संचालन बंद किया गया। उसके बाद 25 मार्च को देशभर में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। तब से ही ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद हैं। सिर्फ मालगाड़ियां और स्पेशल ट्रेनें ही चल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में श्रमिक स्पेशल ट्रेन भी चलाईं गईं। यह अभी तक जारी है। लेकिन अब सीमित संख्या में स्पेशल ट्रेनें जन सामान्य के लिए चलाने की तैयारी कर ली गई है। एक जून से यह ट्रेनें ट्रैक पर दौड़ेंगी। 

कासगंज जंक्शन स्टेशन पर इन ट्रेनों के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गईं हैं। रिजर्वेशन काउंटर की व्यवस्था में सुधार किया गया है। साथ ही आरपीएफ ने भी सुरक्षा के लिए इंतजाम कर लिए हैं। कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को डेढ़ घंटे पहले पहुंचना आवश्यक होगा ताकि उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जा सके। 

फिलहाल जनरल टिकट नहीं बिकेंगे

स्पेशल ट्रेनों में सिर्फ आरक्षित यात्री ही यात्रा कर सकेंगे। फिलहाल जनरल टिकट बिक्री का काउंटर नहीं खुलेगा। रेलवे ने ऐसा इसलिए किया है कि यदि जनरल काउंटर खोल दिया तो यात्रियों की संख्या का आकलन करना मुश्किल होगा और व्यवस्था भी बिगड़ जाएगी। आरक्षित टिकट से रेलवे के पास यह रिकॉर्ड रहेगा कि किस स्टेशन से कितने यात्री ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं।

कितनी ट्रेनें ठहरेंगी अभी स्पष्ट नहीं

कासगंज जंक्शन स्टेशन से कितनी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी और बाहर से आने वाली किस किस ट्रेन का ठहराव होगा यह स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है। रेल अफसरों का कहना है कि जल्द ही यह स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। क्योंकि इज्जतनगर मंडल के अलावा दूसरे रेल मंडलों की ट्रेनें भी कासगंज से गुजरती हैं। कुछ ट्रेनों के रिजर्वेशन के लिए कासगंज रेल अफसरों को मेमो मिला है।

'पूरी है तैयारी'

इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक जून से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। पूरी तैयारी है। कासगंज में जल्द रिजर्वेशन काउंटर खुलने लगेंगे। शुक्रवार से कुछ स्टेशनों पर काउंटर खोल दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed