{"_id":"6192535698c2b5256e26f887","slug":"train-prices-to-reduce-relief-in-train-fare-will-be-available-after-21th-november","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: ट्रेन के किराये में राहत चाहिए तो 21 नवंबर के बाद कराएं आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ट्रेन के किराये में राहत चाहिए तो 21 नवंबर के बाद कराएं आरक्षण
Tue, 16 Nov 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:06 AM IST
सार
कोरोना काल के बाद बढ़ा रेल का किराया अब कम होने वाला है। इसके लिए रेलवे ने गाइडलाइन जारी कर दी है। हालांकि सभी ट्रेनों के किराये में राहत 21 नवंबर के बाद ही मिल सकेगी।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : istock
विस्तार
ट्रेनों का स्पेशल का दर्जा खत्म करने की घोषणा के दो दिन बाद भी यात्रियों को किराये में राहत नहीं मिल सकी है। ट्रेनों के नंबर बदलने का काम चल रहा है। ऐसे में यात्रियों को अगर किराये में राहत चाहिए तो वह 21 नवंबर के बाद ही रिजर्वेशन करवाएं। 22 नवंबर से सभी ट्रेनें पुराने नंबरों पर दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन
रेलवे में कोविड काल से पहले के किराये और ट्रेनों के नंबर बदलने का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए ट्रेनों के पुराने नंबर और सामान्य किराया रेलवे अपने सिस्टम में फीड किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रोजाना रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक रेलवे का पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) बंद रहेगा।
विज्ञापन
आगरा मंडल से गुजरती हैं 150 जोड़ी ट्रेनें
आगरा रेल मंडल से रोजाना 150 जोड़ी मेल एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं। रेलवे के नए सर्कुलर के मुताबिक एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल कोचों में भी आरक्षण जारी रहेगा। हालांकि किराये की दर सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
ऐसे में रिजर्वेशन काउंटरों पर टिकट बुक कराने वाले यात्री पुरानी दर के किराये के लिए पूछताछ कर रहे हैं, जबकि सभी ट्रेनों में यह सुविधा मिलने में अभी 21 नवंबर तक का समय लगेगा। इसके बाद ही ट्रेन के किराये में राहत मिल सकेगी।
इस संबंध में आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ ट्रेनों में बदलाव हो चुका है। बाकी में तीन से चार दिन का समय लगेगा।
इस संबंध में आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ ट्रेनों में बदलाव हो चुका है। बाकी में तीन से चार दिन का समय लगेगा।