फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   train

कानपुर-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ने भरा सुहाने सफर का फर्राटा

Thu, 08 Oct 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
train
कासगंज में कानपुर-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन पहुंचने पर निगरानी करती रेल पुलिस व रेलवे के अफसर - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद थमे रेल के चक्के बुधवार रात से कासगंज ट्रैक से दौड़ने लगे। कानपुर-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन कानपुर से चलकर कासगंज होते हुए बांद्रा की ओर रवाना हुई। पहले दिन ट्रेन से कानपुर की ओर से आने वाले 10 यात्री कासगंज जंक्शन पर उतरे, जबकि 119 यात्री मथुरा-बंाद्रा की ओर जाने के लिए सवार हुए। स्टेशन पर कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए चाक-चौकबंद व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन इस ट्रैक पर पहली बार शुरू हुई है। अनलॉक के दौरान दैनिक और साप्ताहिक ट्रेनों के पहिए थमे थे, वे अभी तक शुरू नहीं हुई हैं, लेकिन इस ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ने वाली यह एक नई सुपरफास्ट ट्रेन मिली है। बुधवार रात 10:40 बजे यह ट्रेन कासगंज जंक्शन स्टेशन पहुंची और 10 मिनट रुकने के बाद 10:50 बजे मथुरा-बांद्रा की ओर रवाना हुई। कानपुर की ओर से आने वाले 10 यात्री यहां उतरे। ट्रेन में पहले दिन यात्रियों की भीड़ कम थी। कुल 119 यात्रियों ने कासगंज स्टेशन से यात्रा के लिए आरक्षण कराया था। स्टेशन पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी गईं। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई।
विज्ञापन

और भी ट्रेनें चलें तो मिले राहत
पूर्व में संचालित इस ट्रैक की अन्य किसी भी ट्रेन को चलाने की अनुमति नहीं मिली है। लोगों की मांग है कि अन्य ट्रेनें भी यदि सभी ट्रैकों पर दौड़ने लगें तो काफी राहत मिलेगी। क्योंकि बरेली ट्रैक पर एक भी ट्रेन नहीं चली है। यहां इलेक्ट्रिक ट्रैक का सीआरएस निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने भी हरी झंडी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed