{"_id":"5f3030128ebc3e3cf26905f7","slug":"train-kasganj-news-agr454217674","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल आएंगे सीआरएस, युद्धस्तर पर की गई तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल आएंगे सीआरएस, युद्धस्तर पर की गई तैयारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज-बरेली रेल लाइन विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद अब यहां जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने की तैयारी है। अब मंगलवार को पूर्वोत्तर परिमंडल लखनऊ के सीआरएस निरीक्षण करेंगे।
कासगंज से बरेली के बीच विद्युतीकरण का काम कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड ने किया था। पिछले माह काम पूरा होने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के विद्युत वितरण इंजीनियर, इज्जतनगर रेल मंडल प्रबंधक भी इस ट्रैक का निरीक्षण कर चुके हैं। कार्यदायी संस्था इलेक्ट्रिक इंजन से गति परीक्षण भी कर चुकी है।
लेकिन मुख्य संरक्षा आयुक्त की हरी झंडी का इंतजार था। अब सीआरएस मोहम्मद लतीफ खान मंगलवार को निरीक्षण के लिए आ रहे हैं। निरीक्षण से पहले रेल विकास निगम लिमिटेड के सीपीएम संजीव सहगल, महाप्रबंधक मनोज कुमार ने रविवार को बरेली, कासगंज के बीच व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने अधीनस्थों से तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
नहीं रहेगी एनआर की अड़चन
यह ट्रैक पूर्वोत्तर रेलवे का है, लेकिन रामगंगाब्रिज पर ट्रैक उत्तर रेलवे का है। ऐसे में उत्तर रेलवे की सहमति भी जरूरी थी। इस बीच उत्तर रेलवे के अफसरों ने अपनी सहमति जता दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के अफसर ही निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखेंगे।
- मुख्य संरक्षा आयुक्त का कार्यक्रम आ चुका है। मंगलवार को वे निरीक्षण करने आ रहे हैं। सीआरएस के निरीक्षण को लेकर रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने रविवार को निरीक्षण किया है। - कृष्ण मोहन विश्वकर्मा, प्रबंधक, रेल विकास निगम लिमिटेड