फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Train incident in UP 15 coaches of goods train derailed on Delhi-Agra track in Mathura, rescue work underway

यूपी में हादसा: दिल्ली-आगरा ट्रैक पर मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरे, 10 ट्रेनें निरस्त, कई का रूट बदला

Sat, 22 Jan 2022 09:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Jan 2022 09:20 AM IST
सार

मथुरा जिले में मथुरा-दिल्ली रेल मार्ग पर भूतेश्वर वृंदावन के मध्य सीमेंट से भरी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे की वजह से मथुरा की ओर आने वाली सभी ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। 
 

विज्ञापन
Train incident in UP 15 coaches of goods train derailed on Delhi-Agra track in Mathura, rescue work underway
मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के छटीकरा के पास मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरने की घटना के 12 घंटे बाद भी आगरा-दिल्ली रेल मार्ग पर यातायात शुरू नहीं हो सका। इस रूट की सभी गाड़ियों को आगरा कैंट वाया एत्मादपुर रूट से होकर गुजारा जा रहा है। अभी तक 36 यात्री गाड़ियों को रुट बदलकर गुजारा जा चुका है। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने भी पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


आगरा कैंट झांसी और आगरा कैंट पलवल समेत 10 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। रेल यातायात शाम तक सुचारू होने की उम्मीद है। इस घटना के बाद कई ट्रेनें देरी चल रही है। जिससे भीषण सर्दी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


मथुरा जिले में शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे मथुरा-दिल्ली रेल मार्ग पर भूतेश्वर वृंदावन के मध्य सीमेंट से भरी मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह ट्रेन दिल्ली से आगरा आ रही थी। इस दुर्घटना के कारण मथुरा की ओर आने वाली सभी ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस प्रशासन के स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Train incident in UP 15 coaches of goods train derailed on Delhi-Agra track in Mathura, rescue work underway
मथुरा में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक से हटाए जा रहे डिब्बे
रेलवे की टीम युद्ध स्तर पर ट्रैक से डिब्बे हटाने का काम कर रही है। हालांकि कोहरे के कारण उनको रेस्क्यू करने में परेशानी उत्पन्न हो रही है। बड़ी-बड़ी क्रेन से ट्रैक पर से बोगियां हटाई जा रही हैं। मुंबई से आने वाली गाड़ी राजधानी शताब्दी साप्ताहिक ट्रेन युवा स्पेशल सहित आदि महत्वपूर्ण गाड़ियों को दिल्ली जाने के लिए अलग रूट पर डायवर्ट किया गया है।

तीनों रेल लाइन बाधित
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार वंडर सीमेंट साइडिंग राजस्थान से गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी के 15 डिब्बे मथुरा-पलवल मुख्य मार्ग पर वृंदावन-भूतेश्वर पर पलट जाने से तीनों लाइन (अप, डाउन एवं तीसरी लाइन) बाधित हो गई है। 

आगरा मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप के नेतृत्व में रीस्टोरेशन कार्य किया जा रहा है। स्थानीय अधिकारी घटना स्थल पर तत्काल पहुंच गए और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी सूचना मिलते ही घटना स्थल के लिए तत्काल रवाना हो गए। दुर्घटना राहत गाड़ियों को भी दिल्ली, आगरा, टूंडला एवं झांसी से तत्काल रवाना कर दिया गया है।

Train incident in UP 15 coaches of goods train derailed on Delhi-Agra track in Mathura, rescue work underway
ट्रैक से डिब्बे हटाने में जुटी रेलवे की टीम - फोटो : अमर उजाला
घटना के कारण मार्ग बाधित होने के फलस्वरूप निम्न गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन/ निरस्तीकरण किया जा रहा है-

निरस्तीकरण 
1. गाड़ी संख्या 04496 पलवल -आगरा कैंट, यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
2. गाड़ी संख्या 04419 मथुरा –गाज़ियाबाद, यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
3. गाड़ी संख्या 12050 निज़ामुद्दीन -वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन, यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
4. गाड़ी संख्या 12049 वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन –निज़ामुद्दीन, यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
5. गाड़ी संख्या 12280 नई दिल्ली -ग्वालियर यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
6. गाड़ी संख्या 12279 ग्वालियर -नई दिल्ली यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
7. गाड़ी संख्या 12059 कोटा -निज़ामुद्दीन यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
8. गाड़ी संख्या 12060 निज़ामुद्दीन -निज़ामुद्दीन यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
9. गाड़ी संख्या 12002 नई दिल्ली -रानी कमलापति स्टेशन यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
10. गाड़ी संख्या 12001 रानी कमलापति स्टेशन -नई दिल्ली यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.

मार्ग परिवर्तन
1.गाड़ी संख्या 12001 रानी कमलापति स्टेशन -नई दिल्ली,
मार्ग परिवर्तित बरास्ता – आगरा कैंट -एत्मादपुर -मितावली -गाज़ियाबाद -नई दिल्ली
2. गाड़ी संख्या 14623छिंदवाड़ा –फिरोज़पुर ,
मार्ग परिवर्तित बरास्ता- आगरा कैंट -एत्मादपुर -मितावली -गाज़ियाबाद
3. गाड़ी संख्या 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस -अमृतसर,
मार्ग परिवर्तित बरास्ता – आगरा कैंट -एत्मादपुर -मितावली -गाज़ियाबाद
4. गाड़ी संख्या 12472 श्रीमाता वैष्णो धाम कटरा -बांद्रा टर्मिनस ,
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में वृदावन से वापस नई दिल्ली /दिल्ली होते हुए – मार्ग परिवर्तित बरास्ता – रेवाड़ी-अलवर-जयपुर.
5. गाड़ी संख्या 12416 नई दिल्ली -इंदौर
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि – 21.02.2022 वर्तमान में छाता से वापस नई दिल्ली /दिल्ली होते हुए – मार्ग परिवर्तित बरास्ता – रेवाड़ी-अलवर-जयपुर
6. गाड़ी संख्या 22634 निज़ामुद्दीन –थिरुअनंतपुरम
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में छाता से वापस नई दिल्ली /दिल्ली होते हुए – मार्ग परिवर्तित बरास्ता – रेवाड़ी-अलवर-जयपुर
7. गाड़ी संख्या 11058 अमृतसर – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में अझई से वापस निज़ामुद्दीन /गाज़ियाबाद होते हुए मार्ग परिवर्तित बरास्ता- गाज़ियाबाद –अलीगढ़ -मितावली -एत्मादपुर -आगरा कैंट
8. गाड़ी संख्या 12722 निज़ामुद्दीन -हैदराबाद
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में पलवल से वापस निज़ामुद्दीन /गाज़ियाबाद होते हुए मार्ग परिवर्तित बरास्ता – गाज़ियाबाद -अलीगढ़ -मितावली -एत्मादपुर -आगरा कैंट .
9. गाड़ी संख्या 12172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में होडल से वापस निज़ामुद्दीन /गाज़ियाबाद होते हुए मार्ग परिवर्तित बरास्ता- गाज़ियाबाद -अलीगढ़ -मितावली -एत्मादपुर -आगरा कैंट .
10. गाड़ी संख्या 19053 सूरत –मुज़फ्फरपुर
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.01.2022 मार्ग परिवर्तित बरास्ता – ग्वालियर -भिंड -इटावा-कानपुर.
11. गाड़ी संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस –हरिद्वार
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि -21.01.2022 मार्ग परिवर्तित बरास्ता – मथुरा –अलवर –रेवाड़ी -दिल्ली-गाज़ियाबाद

नोट : रूट बदलने के कारण ट्रेन लेट हो सकती हैं। ट्रेन की सही स्थिति NTES/139 से पता करके यात्रा का समय तय करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed