{"_id":"5a37e3634f1c1bb34a8b7149","slug":"train-in-mathura-run-over-fractured-track","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रात भर टूटी रेललाइन पर दौड़ती रहीं ट्रेनें, रेलवे को सुबह मिली खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर टूटी रेललाइन पर दौड़ती रहीं ट्रेनें, रेलवे को सुबह मिली खबर
ब्यूरो/अमर उजाला फरह (मथुरा)
Updated Tue, 19 Dec 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा-आगरा रेलमार्ग पर रविवार की शाम को दीनदयाल धाम स्टेशन के पास चटकी पटरी पर रात भर ट्रेनें दौड़ती रहीं। हालांकि रात में ही चटकी पटरी को सही किया गया था लेकिन पास में ही एक दूसरी जगह पटरी चटक गई थी। सोमवार को भी बाद और फरह स्टेशन के बीच पटरी चटकी। लिहाजा रेलवे ने लाइन की पटरी को बदल दिया है।
रविवार शाम को 7:30 बजे फरह स्थित दीनदयाल धाम रेलवे स्टेशन के निकट गेट नंबर 518 के रेल अप रूट की लाइन पर पटरी चटक गई थी। गेट मैन और स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना रेल पथ इंजीनियर को दे दी। इसके बाद रेल पथ इंजीनियर ने प्लास्टर कर लाइन को जोड़ दिया था।
सोमवार की सुबह को पेट्रोलिंग टीम पहुंची तो पास में ही एक दूसरे स्थान पर पटरी चटकी मिली। माना जा रहा है कि यह पटरी रात में ही चटक गई थी। इस पटरी पर ट्रेनें दौड़ती रहीं।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पंजाब मेल, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस सहित करीब 35 ट्रेनें गुजरी हैं।

Trending Videos
दोपहर 12 बजे क्षेत्रीय परिचालन प्रबंधक इंजीनियरों के साथ मौके पर पहुंचे और टूटी पटरी को बदलकर नई पटरी लगाई गई। इसके साथ बाद और फरह के बीच दोपहर एक बजे डाउन रूट पर भी लाइन चटक गई थी।
रेल पथ इंजीनियरों ने डाउन रूट की लाइन की पटरी को बदलकर सही कराया गया। इसके चलते फरह में दो घंटे का ब्लाक लिया गया, वहीं बाद व फरह के बीच आधे घंटे का ब्लाक लिया गया। रात भर ट्रेनों को फरह के बीच कॉशन देकर गुजारा गया।
पीआरओ डीआरएम आगरा मंडल डॉ. संचित त्यागी का कहना है कि फरह में दीनदयाल धाम स्टेशन के निकट और फरह बाद के बीच लाइन फ्रैक्चर हो गया था।
इसी बीच लाइन पर प्लास्टर कर जोड़ दिया और ट्रेनों को कॉशन देकर गुजारा। सोमवार को ब्लाक लेकर पटरी के खराब हुए हिस्से को बदल दिया गया। ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।