फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   train in agra

आगरा जयपुर रेलमार्ग तीन घंटे रहा बाधित

Thu, 29 Sep 2016 12:31 AM IST
आगरा जयपुर रेलमार्ग तीन घंटे रहा बाधित
आगरा जयपुर रेलमार्ग तीन घंटे रहा बाधित Updated Thu, 29 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
train in agra
आगरा जयपुर रेलमार्ग तीन घंटे रहा बाधित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
आगरा जयपुर रेल लाइन पर रायभा स्टेशन के नजदीक रेलवे लाइन पर बुधवार की सुबह ट्रक फंस गया। इसके कारण तीन घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। आधा दर्जन ट्रेनें फंसी रहीं। बाद में ट्रक को ट्रैक से हटाकर परिचालन शुरू किया गया। रायभा-अछनेरा स्टेशन के बीच गेट नंबर 15 पर सुबह करीब पांच बजे एक्सल टूटने से ट्रक रेल लाइन पर फंस गया। इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी गई। इसके बाद ट्रक को निकालने के प्रयास शुरू किए गए। इस दौरान आगरा फोर्ट रामनगर एक्सप्रेस, जोधपुरा हावड़ा एक्सप्रेस, जोधपुर वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट अजमेर इंटरसिटी, आगरा फोर्ट अहमदाबाद एक्सप्रेस, बांदीकुई ऋषिकेश पैसेंजर, ईदगाह भरतपुर डीएमयू सहित दर्जन भर मालगाड़ियां घंटों फंसी रहीं। ट्रेनों को रायभा हाल्ट स्टेशन व आउटर पर रोका गया। तीन घंटे बाद सवा आठ बजे रेलमार्ग सुचारु हो सका। 
उधर, आगरा फोर्ट-कोटा पैसेंजर ट्रेन का इंजन सुबह नौ बजे सीकरी स्टेशन पर पहुंचने पर फेल हो गया। ट्रेन चालक ने इस संबंध में रेलवे स्टेशन पर सूचना दी। वहां से तकनीकी विभाग को जानकारी दी गई। काफी देर तक इंजन सही नहीं होने पर गुड्स ट्रेन का इंजन पैसेंजर में लगाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। एएसएम मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि इंजन में खराबी आने के कुछ देर बाद ही ट्रेन को मालगाड़ी का इंजन लगाकर रवाना कर दिया।
विज्ञापन

बरहन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अप और डाउन लाइन को देर रात सुचारू किया जा सका। बुधवार को भी दोनों लाइनों पर गाड़ियों को कॉशन आर्डर के साथ निकाला गया। बता दें, मंगलवार को बरहन में मालगाड़ी के डीरेल होने की घटना के बाद देर रात तक ट्रैक सुचारु हो सका। इसके बाद भी कॉशन आर्डर देकर गाड़ियों को गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed