फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traifc ruls

पहले सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, फिर ली परीक्षा

Fri, 09 Oct 2020 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
traifc ruls
09एमएनपी-10-सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद चालक व अन्य - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को चालकों को एक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद उनकी एक परीक्षा भी आयोजित कराई गई।
विज्ञापन

शहर के आगरा रोड स्थित लॉड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में शुक्रवार को परिवहन विभाग ने एक प्रशिक्षण कराया। इसमें शहर के स्कूल वाहन चालक, रोडवेज बस चालक और वाहन एजेंसी के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। एआरटीओ राजेश कर्दम के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में ऑनलाइन तीन घंटे तक सेव लाइफ संस्था और परिवहन विभाग की ओर से यातायात नियमों व दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई। ये परीक्षा प्रशिक्षण के मूल्यांकन के लिए आयोजित कराई गई। अंत में एआरटीओ राजेश कर्दम ने सभी वाहन चालकों को शपथ दिलाई कि वे नियमों का पालन करेंगे। संभागीय निरीक्षक नरेश कुमार, डीबीए अरविंद कुमार मौजूद रहे। एआरटीओ राजेश कर्दम ने उन्हें बताया कि घायल की मदद करने पर किसी भी व्यक्ति से कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। इसका सरकार द्वारा आदेश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों की मदद जरूर करें, क्या पता उनमें कोई आपका अपना हो।

छात्रों को दी यातायात नियमों की जानकारी
मैनपुरी। परिवहन विभाग की ओर से आयोजित सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. राममोहन के कुशल मार्गदर्शन में शिक्षिका ममता चौहान ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से ट्रैफिक सिग्नल के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राममोहन ने विद्यार्थियों को अपना संदेश देते हुए कहा कि हम सब को सुरक्षा के प्रति सदैव सतर्क रहना चाहिए तथा वाहन चलाते समय वाहन की गति का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन के कुशल मार्गदर्शन में उपप्रधानाचार्य जयशंकर तिवारी, कैंपस कोआर्डीनेटर अलका दुबे का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed