फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tragic Death in Agra: Man Drowns in Pond Allegedly Under Influence of Alcohol

UP: शराब पीकर लड़खड़ाने लगे पैर, रात के अंधेरे में घर आ रहा था उदयभान; तालाब में खींच ले गई मौत

Wed, 15 Apr 2026 10:37 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 15 Apr 2026 10:37 AM IST
सार

आगरा के नौफरी गांव में एक युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई, आशंका है कि वह शराब के नशे में था। एनडीआरएफ की मदद से शव बरामद किया गया, घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पत्नी-बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Tragic Death in Agra: Man Drowns in Pond Allegedly Under Influence of Alcohol
तालाब में डूबा युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बराैली अहीर के गांव नौफरी (लोधई) में युवक की तालाब में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। मंगलवार रात नौफरी निवासी उदयभान सिंह श्यामो स्थिति चौराहे पर गए थे। रात लगभग 11 बजे तक घर नहीं लौटे तो परिजन ने तलाश शुरू की। एक चप्पल किनारे और दूसरा तालाब में मिलने पर परिजन को डूबने की आशंका हुई।
विज्ञापन


 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ लगभग तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया मगर सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह 9 बजे पुलिस ने एनडीआरएफ टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लगभग एक घंटे के ऑपरेशन के बाद उदयभान सिंह का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने पर मृतक की पत्नी शालू एवं पांच वर्षीय बच्ची का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एकता थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक ने अधिक शराब के नशे में होने के कारण तालाब में गिरा था।
 
विज्ञापन

माता-पिता की हो चुकी है मौत
उदयभान के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। तीन बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक छोटा भाई रंजीत है। एक पांच साल की बेटी है। अब परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब गहरा और बड़ा है। चहारदीवारी न होने के कारण आए दिन घटनाएं होती रहती हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed