फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tragic accident on Ganga Dussehra in Bateshwar: Youth drowns in Yamuna

बटेश्वर में गंगा दशहरा पर दर्दनाक हादसा: यमुना में डूबा युवक

Tue, 26 May 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Tragic accident on Ganga Dussehra in Bateshwar: Youth drowns in Yamuna
यमुना मे डूबे साहिल का फ़ाइल फोटो - फोटो : Samvad
बटेश्वर (आगरा)। गंगा दशहरा पर्व बटेश्वर में स्नान करने के दौरान आगरा का एक युवक यमुना नदी में डूब गया। हादसे के 14 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन और पीएसी के गोताखोर युवक की तलाश नहीं कर सके हैं। बेटे के डूबने से मां-पिता और परिवार के अन्य लोगों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक आगरा के श्याम लाल की बगिया, ककुआ निवासी साहिल (22) गंगा दशहरा पर अपने गांव के करीब 30-35 लोगों के साथ बटेश्वर आया था। सोमवार भोर में करीब 4 बजे साहिल अपने एक दोस्त के साथ यमुना नदी के नरुआ घाट (रामजानकी मंदिर घाट) पर स्नान करने गया था। नहाने के दौरान पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते यमुना की तेज लहरों में डूब गया। साथी युवक के शोर मचाने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआत में स्थानीय गोताखोरों की मदद से साहिल की तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद 12वीं वाहिनी पीएसी (फतेहपुर) के गोताखोर मोटर बोट के साथ मौके पर पहुंचे और नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम बाह विनोद कुमार, तहसीलदार बाह संपूर्ण कुलश्रेष्ठ और नायब तहसीलदार दया चंद पौरुष भी मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज किया गया। हालांकि, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी डूबे हुए साहिल का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन




उधर, हादसे की खबर मिलते ही साहिल के माता-पिता और परिजन बदहवास हालत में बटेश्वर घाट पहुंचे। अपने बेटे की इस अनहोनी से परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप तो रोते-बिलखते कई बार बेहोश भी हो गए। प्रशासनिक लाचारी पर आक्रोश जताते हुए साहिल के लाचार पिता ने सरकार और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने रुंधे गले से कहा कि यह कैसा प्रशासन और कैसी सरकार है, जो घटना के 14 घंटे बीत जाने के बाद भी डूबे हुए बेटे का कुछ पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed