फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tragic accident on Bodla-Bichpuri road collision between three vehicles Activa rider who came in between dies

Agra News: बोदला-बिचपुरी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तीन वाहनों में भिड़ंत, बीच में आए एक्टिवा सवार की मौत

Mon, 01 Jan 2024 04:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Jan 2024 04:47 PM IST
सार

बोदला-बिचपुरी मार्ग पर तीन वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे के दौरान चपेट में आए एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Tragic accident on Bodla-Bichpuri road collision between three vehicles Activa rider who came in between dies
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल के पहले दिन भी शहर में हादसों में दो की जान चली गई। बिचपुरी मार्ग पर बेकाबू टाटा सफारी ने टेंपो, एक्टिवा और कार में टक्कर मारी। हादसे में एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी गंभीर घायल हो गई, जबकि एक महीने की बेटी दूर गिरने पर बाल-बाल बची। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद लोगों ने जाम लगाया। कार में तोड़फोड़ की। आगजनी का प्रयास किया। वहीं दूसरा हादसा शास्त्रीपुरम क्षेत्र में हुआ। पहिया पंचर होने से अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर युवक की जान चली गई।
विज्ञापन


बिचपुरी मार्ग पर सोमवार शाम तकरीबन चार बजे हादसा हुआ। गणेश धाम काॅलोनी, बिचपुरी निवासी विकास यादव, पत्नी शिल्पी और एक महीने की बेटी के साथ नए साल पर मिलने के लिए एक्टिवा से मारुति एस्टेट अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बोदला मार्ग पर कलवारी के पास बिचपुरी की तरफ से तेज गति में टाटा सफारी गाड़ी आई। उसमें दो युवक सवार थे। वह नशे की हालत में थे।
विज्ञापन


उन्होंने पहले एक लोडिंग टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया। चालक गंभीर घायल हो गया। वहीं टेंपो के बाद सफारी ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि एक्टिवा सवार विकास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी घायल हो गई। बच्ची भी दूर गिरे। मां की गोद में होने की वजह चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सफारी सड़क किनारे खड़ी ईको में जा घुसी। हादसे के बाद लोग जुट गए। उन्होंने सफारी गाड़ी में सवार एक युवक को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने गाड़ी में तोडफ़ोड़ की। आगजनी का प्रयास किया। मार्ग पर जाम भी लगा दिया। सूचना पर जगदीशपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को शांत किया। आग को बुझा दिया।

मां की गोद से छिटकर बिटिया दूर गिरी, फिर भी खरोच नहीं
मृतक के परिजन ने बताया कि विकास एक सेलम फैक्टरी में काम करता था। फरवरी 2022 में शिल्पी से शादी हुई थी। 27 नवंबर को बेटी पैदा हुई थी। विकास ने बेटी नाम शिवि रखा था। घर में खुशियां थीं। हादसे के समय विकास एक्टिवा चला रहे थे। शिल्पी बेटी शिवि को गोद में लेकर बैठी हुई थीं। टक्कर से विकास की मौत हो गई। मां-बेटी सड़क पर गिरीं तो दुधमुंही बच्ची दूर जा गिरी। हादसा जिस किसी ने देखा, उनकी चीख निकल गई। लोगों ने जब तीनों को उठाया तो शिवि रो रही थी। बाद मेंं उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे पूरी तरह से स्वस्थ बताया। इस पर उसे परिजन घर ले गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घायल शिल्पी की भी हालत गंभीर बनी हुई है।

गैस एजेंसी का टेंपो चालक घायल
भगवती विहार, राहुल नगर निवासी रविंद्र सिंह भी घायल हुए। उनके सिर में चोट लगी है। परिजन ने बताया कि रविंद्र सुबह से ही टेंपो लेकर निकले थे। हादसे की जानकारी पुलिस से मिली। इस पर सभी आ गए। रविंद्र के 5 बच्चे हैं। पत्नी रेखा का रो-रोककर बुरा हाल था। पुलिस का कहना था कि रविंद्र की हालत खतरे से बाहर है।


बाइक सवार की भी चली गई जान
शास्त्रीपुरम स्थित प्राची टावर पुलिस चौकी के पास रविवार की रात को सड़क हादसे में लखनपुर निवासी 40 वर्षीय छतर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि छतर सिंह रविवार रात को घर बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में बाइक का पहिया पंक्चर हुआ। बाइक अनियंत्रित हो गई। वह गिर गए। सिर में चोट लगने से मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed