{"_id":"66e00cac2de1286b43032791","slug":"tragic-accident-in-etah-canter-crushed-three-people-riding-a-bike-two-died-teenager-s-condition-serious-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में दर्दनाक हादसा: कैंटर ने बाइक सवार तीन को रौंदा, पिता-पुत्र और नाती की मौत; मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में दर्दनाक हादसा: कैंटर ने बाइक सवार तीन को रौंदा, पिता-पुत्र और नाती की मौत; मची चीख पुकार
Tue, 10 Sep 2024 02:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:39 PM IST
सार
एटा के जलसेर में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र और नाती की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक से जा रहे थे। रास्ते में ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
जलेसर अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में जलेसर-सादाबाद मार्ग पर मंगलवार को कैंटर की चपेट में आने से बाइक पर सवार पिता-पुत्र और नाती की दर्दनाक मौत हो गई। एक साथ तीन पीढ़ी के खत्म होने से घर में कोहराम मच गया।
कस्बा के जलेसर- सादाबाद मार्ग पर हाथरस मोड़ के समीप कैंटर व बाइक की आमने-सामने भिड़त हो गई। इससे बाइक पर हाथरस जनपद के थाना सादाबाद के गांव बहरदोई निवासी कमल सिंह (60) व उसके बेटे आकाश (18) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक कमल सिंह के गंभीर रूप से घायल नाती गोलू (10) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
यहां से चिकित्सक ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया। गोलू ने एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजन को मामले की जानकारी दी। मृतक क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में मंगलवार की सुबह आए थे। यहां से वह वापस जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने पिता पुत्र के शव का पंचनामा भर एटा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि नाती का आगरा में पोस्टमार्टम हुआ है। एक साथ तीन लोगों की मौत के बाद घर में मातम पसर गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कैंटर व बाइक की भिड़त में मौतें हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।