{"_id":"64293d6ff5470f1b3905e1b8","slug":"tragic-accident-in-agra-tractor-trolley-fell-into-canal-six-people-buried-under-bricks-death-of-one-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Accident News: ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिरे, ईंटों के नीचे दब गए छह लोग; एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Accident News: ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिरे, ईंटों के नीचे दब गए छह लोग; एक की मौत
Sun, 02 Apr 2023 02:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:01 PM IST
सार
Accident in Agra News Today: ट्रैक्टर ईंट भट्टे से ट्रॉली में ईंटें लेकर जा रहा था। टूटी पुलिया पर गुजरते समय ट्रैक्टर नहर में गिर गया, उसके साथ ईंटों से भरी ट्रॉली गिरी, जिसके नीचे छह लोग दब गए।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के इरादत नगर थाना क्षेत्र के कुर्रा चित्तरपुर चौकी क्षेत्र में ग्राम सूरजपुरा पर टूटी पुलिया के पास ईंटों से भरी ट्रॉली सहित ट्रैक्टर नहर में गिर गया। ट्रैक्टर पर चालक सहित छह लोग मौजूद थे। नहर में गिरते ही उनके ऊपर ईंटों से भरी ट्राली गिरी, जिसके नीचे दब गए। ग्राम वासियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पांच व्यक्तियों को नहर से निकाल लिया, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच बुरी तरह घायल हो गए हैं। एक की हालत गंभीर बताई गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शमशाबाद की तरफ से ट्रैक्टर ईंटों से भरी ट्रॉली लेकर के आ रहा था। ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को पुलिया की तरफ मोड़ने के लिए ब्रेक लगाए, तभी ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर नहर में गिर गए। पुलिस ने घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शमशाबाद की तरफ से ट्रैक्टर ईंटों से भरी ट्रॉली लेकर के आ रहा था। ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को पुलिया की तरफ मोड़ने के लिए ब्रेक लगाए, तभी ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर नहर में गिर गए। पुलिस ने घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन