फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tragic accident in Agra Fire broke out in  wedding house two women burnt alive

आगरा में दर्दनाक हादसा: शादी वाले घर में लगी आग, जिंदा जलकर दो महिलाओं की मौत

Sun, 19 Feb 2023 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 12:51 PM IST
सार

सिकंदरा थाना क्षेत्र के केके नगर में सुबह के समय ये दर्दनाक हादसा हुआ। शादी की तैयारियां चल रही थीं। शाम के लगन समारोह था, जिसके लिए खाना बनाया जा रहा था, उसी समय गैस सिलेंडर में आग  लग गई।

विज्ञापन
Tragic accident in Agra Fire broke out in  wedding house two women burnt alive
घर से लाशों को निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के बाईं का बाजार में लगन सगाई के लिए खाना बनाते समय हादसा हो गया। सिलेंडर में आग लगने से हलवाई के साथ काम कर रही दो महिलाओं की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि हलवाई बुरी तरह से झुलस गया। स्थानीय के लोगों ने साहस दिखाते हुए आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन


सिकंदरा के बाईं का बाजार के रहने वाले जूता फैक्टरी में काम करने वाले मदन के दो बेटों करन और इंदर की 21 फरवरी को शादी होनी है। सदर इलाके से शादी हो रही है। रविवार को लगन सगाई का कार्यक्रम था। इसके लिए घर के बाहर टेंट लगाया गया था। मदन ने पड़ोस में रहने वाले दीपक के घर में खाना बनाने के लिए हलवाई की व्यवस्था की थी। आज सुबह 8:00 बजे हलवाई कैलाश दो युवक और 3 महिलाओं के साथ खाना बनाने के लिए आया था। 11.30 बजे दो चूल्हे जल रहे थे। इन पर एक पर चाय तो दूसरे पर सब्जी तैयार हो रही थी। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कैलाश ने तीसरा चूल्हा जलाने के लिए सिलेंडर में रेगुलेटर कसा था। इस दौरान घर के जीने के नीचे हलवाई की हेल्पर लीला, शीला और बर्फी देवी बैठी हुई थी। युवक अलग काम कर रहे थे। रेगुलेटर कसने की वजह से सिलेंडर की पिन टूट गई। इससे गैस निकली। अन्य चूल्हे जले होने की वजह से गैस ने आग पकड़ ली। घर में आग का गोला बन गया। आग लगते देखकर कैलाश, बर्फी देवी और दो युवक बाहर की तरफ भाग निकले, जबकि जीने के नीचे सब्जी काट रही लीला और शीला फंसी रह गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़ पड़े। मगर, तब तक 8 फुट तक लपटें उठ रही थीं। किसी ने पानी डाला तो किसी ने चंबल सेंड डाली। एक युवक विनेश ने साहस दिखाते हुए सिलेंडर में लगी आग को बुझाया। बाद में लोगों ने पूरी तरह से आग पर काबू कर लिया। मगर, तब तक शीला और लीला की मौत हो चुकी थी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कैलाश को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया। मृतक महिलाओं के परिजन भी आ गए। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed