{"_id":"6957d45a8f70308f7d03877c","slug":"tragic-accident-in-agra-19-year-old-youth-killed-after-collision-with-contract-bus-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बीमार पिता और तीन छोटी बहनें...इकलौते बेटे की मौत से टूट गया परिवार, दर्दनाक हादसे नें छीन लीं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बीमार पिता और तीन छोटी बहनें...इकलौते बेटे की मौत से टूट गया परिवार, दर्दनाक हादसे नें छीन लीं खुशियां
Fri, 02 Jan 2026 07:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 Jan 2026 07:51 PM IST
सार
बस और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत में जिस युवक की मौत हुई, वो घर का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से पूरा परिवार बिखर गया है। बीमार पिता और तीन बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बाइक और मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में अनुबंधित बस और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस सूचना से परिवार में चीखपुकार मच गई।
गांव थोक करन सिंह निवासी दीपेश (19 ) पुत्र मुकेश कुमार बृहस्पतिवार रात आगरा से अपने घर बाइक से लौट रहा था। आगरा- फतेहाबाद मार्ग पर बमरौली कटारा क्षेत्र के गायत्री फार्म हाउस के पास रोडवेज की अनुबंधित बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बस चालक टक्कर मारकर मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और परिजनों को सूचना दी।
शुक्रवार को घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष बमरौली कटारा ने बताया कि परिजन की तहरीर पर केस दर्ज कर बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
परिवार का इकलौता था सहारा
मृतक दीपेश आगरा में कपड़े की दुकान पर काम करता था। पिता मुकेश के बीमार रहने के कारण परिवार की जिम्मेदारी उस पर आ गई। मृतक के तीन छोटी बहनें हैं।