{"_id":"5fc63b798ebc3e9bd646f9e6","slug":"trafic-jam-mainpuri-news-agr4701371138","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचालित कराए जाएं वर्कशॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचालित कराए जाएं वर्कशॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मैनपुरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद दुबे बाबा ने शहर में आए दिन लगने वाले जाम पर चिंता जताते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। इसमें वर्कशॉप और प्राइवेट वाहनों के अड्डे ट्रांसपोर्ट नगर में संचालित कराए जाने की मांग की।
जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा गया है कि शहर में प्राइवेट वाहनों के प्रवेश के कारण आए दिन जाम लग रहा है। रोडवेज बस स्टैंड के पास प्राइवेट वाहन भी अपना अड्डा बना लेते हैं। इस कारण यहां हर रोज जाम के हालात रहते हैं। कचहरी रोड और आगरा रोड पर वाहनों के वर्कशॉप संचालित किए जा रहे हैं, इससे जाम लग रहा है। जाम में छात्र-छात्राएं भी फंस रहे हैं। कभी-कभी जाम में मरीज फंस जाता है और उसकी जान आफत में आ जाती है।
उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि प्राइवेट वाहनों के अड्डे और वर्कशॉप ट्रांसपोर्ट नगर में बनाए जाएं। वहीं शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक के साथ ही पार्किंग की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो जन कल्याण समिति आंदोलन करने को मजबूर होगी। संवाद