फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic stopped for US Vice President public stuck in jam

JD Vance Agra Visit : अमेरिकी उपराष्ट्रपति के लिए रोका ट्रैफिक...जाम में फंसा आधा शहर, गर्मी में झुलसे

Wed, 23 Apr 2025 11:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 23 Apr 2025 11:50 PM IST
सार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के आगमन के दाैरान आगरा में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। खेरिया हवाई अड्डे से लेकर ताजमहल तक रूट पर बैरियर लगाए गए। ट्रैफिक रोक दिया गया। इससे कई क्षेत्रों में जाम लग गया। भीषण गर्मी में जाम में फंसकर वाहन चालक बेहाल हो गए।

विज्ञापन
Traffic stopped for US Vice President public stuck in jam
ट्रैफिक रोकने से लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के आगमन और प्रस्थान के दाैरान आधा-आधा घंटा पहले यातायात रोके जाने से सड़कों पर जाम लग गया। फतेहाबाद रोड, एमजी रोड, शाहगंज, जगनेर रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोगों का हाल बेहाल हो गया। 
विज्ञापन


लोग धूप से बचने के लिए गाड़ियां सड़क पर छोड़कर दुकानों के टीनशेड के नीचे छांव में खड़े हो गए। पुलिसकर्मी कोई रास्ता नहीं बता पा रहे थे। ऐसे में लिंक मार्ग पर भी वाहन फंस गए। आगरा कैंट और ईदगाह के पास यातायात रोके जाने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। रास्ता खुलने के बाद वाहन चालकों को 10 मिनट की दूरी तय करने में डेढ़ घंटे तक का समय लग गया।
विज्ञापन


पुलिस ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के आगमन पर फ्लीट निकलने के लिए खेरिया एयरपोर्ट से माल रोड होते हुए फतेहाबाद मार्ग का रूट तय किया गया था। इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन भी किया था। फ्लीट निकलने के दाैरान कोई अन्य वाहन रूट पर न जा पाए, इसके लिए जगह-जगह बैरियर भी लगाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने फ्लीट निकलने से आधा घटे पहले सुबह 9:30 बजे सभी चौराहों और तिराहों पर यातायात रोक दिया। खेरिया मोड़ से काफिला 10 बजे के करीब निकला। इसके 10 मिनट बाद बैरियर हटाए गए तो लोग जगनेर रोड, अर्जुन नगर रोड, फतेहाबाद रोड, ईदगाह, व अन्य मार्गों पर जाम में फंस गए। लोगों को 10 मिनट की दूरी तय करने में डेढ़ घंटे तक का समय लगा। यही हाल दोपहर 12 बजे वापस खेरिया हवाई अड्डे जाने दौरान का रहा।

परेशानी का ध्यान रखें
नरीपुरा के डॉ. केशव वर्मा ने बताया कि निजी काम से अर्जुन नगर गया था। वापस 11:30 बजे लौटते समय खेरिया मोड़ पर पुलिस ने यातायात रोक दिया। जाम में फंस गया। हर दिन कोई न कोई वीआईपी आता रहता है। उनकी वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 


दो घंटे की देरी से पहुंचा
पृथ्वीनाथ फाटक के परवेज ने बताया कि मलपुरा जा रहा था। घर से 10:30 बजे निकला था। पहले तो आधा घंटा शाहगंज में और रेलवे फाटक पर फंसा रहा। बाद में खेरिया मोड़ पर पुलिस ने यातायात रोक दिया। 30 मिनट वहां खड़ा रहा। दो घंटे की देरी से पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed