{"_id":"6a23a7907c5f045f4e056f3e","slug":"traffic-restructuring-at-hariparvat-in-agra-encroachments-removed-and-iron-grills-installed-amid-cm-grid-work-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: हरीपर्वत से पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण, लोहे की ग्रिल लगवाईं; बाग फरजाना से भी निकाले जा रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: हरीपर्वत से पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण, लोहे की ग्रिल लगवाईं; बाग फरजाना से भी निकाले जा रहे वाहन
Sat, 06 Jun 2026 10:22 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:22 AM IST
सार
सीएम ग्रिड निर्माण कार्य के चलते हरीपर्वत चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस ने अतिक्रमण हटाकर लोहे की ग्रिल लगाई है। दिल्ली गेट और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों के आवागमन को डायवर्ट कर जाम की समस्या को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
बाग फरजाना से भी निकाले जा रहे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के हरीपर्वत चाैराहे के पास सीएम ग्रिड के तहत कार्य शुरू होने के बाद पुलिस ने जाम की समस्या को देखते हुए प्रभावी प्रबंध किए हैं। एक लेन से दोनों तरफ के वाहनों को निकालने के लिए अतिक्रमण हटा दिया गया है। लोहे की ग्रिल भी लगा दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली गेट की तरफ से आने वाले वाहनों को बाग फरजाना की तरफ से भी निकाला जा रहा है।
सीएम ग्रिड के तहत पाइपलाइन डालने का काम हरीपर्वत चाैराहे से 50 मीटर पहले किया जा रहा है। इससे दिल्ली गेट की तरफ से चाैराहे पर आने वाली लेन पर यातायात प्रभावित है। वाहनों को डिवाडर से टर्न लेने के बाद दूसरी तरफ की लेन से हरीपर्वत की तरफ आना पड़ रहा है। इसी लेन से चाैराहे से दिल्ली गेट की तरफ जाने वाले वाहन भी निकल रहे हैं।
यातायात पुलिस ने इस लेन से अतिक्रमण हटा दिया है। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, वो वाहनों को निकवा रहे हैं। मदिया कटरा की तरफ से आने वाले वाहन, जिनको सूरसदन की तरफ जाना है, उन्हें दिल्ली गेट पुलिस चाैकी के बराबर से बाग फरजाना की तरफ निकाला जा रहा है। वहीं हरीपर्वत से दिल्ली गेट की तरफ की लेन से अतिक्रमण हटा दिया है। इससे वाहन आसानी से निकल रहे हैं। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस व्यवस्था की गई है। अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर में जगह-जगह जाम
शहर में लोगों को रोजाना जगह-जगह जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रावली से सुभाष पार्क के बीच पिलर निर्माण से समस्या है। रावली और धाकरान पर वाहन रुकने की वजह से समस्या हो रही है। वहीं हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल पर हाईवे के दोनों तरफ मेट्रो की बैरिकेडिंग होने की वजह से जाम लग रहा है।