{"_id":"5c5f3c34bdec22738004f471","slug":"traffic-policeman-beaten-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, वर्दी फाड़ी तो दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, वर्दी फाड़ी तो दर्ज कराई रिपोर्ट
Sun, 10 Feb 2019 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 10 Feb 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गश्त और यातायात व्यवस्था में तैनात हेड कांस्टेबल के साथ आरोपियों ने लात घूंसों से मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। मामले में एसआई ने थाना सकीट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
थाना सकीट में तैनात एसआई नीलकमल और हेड कांस्टेबल राकेश कुमार कस्बा के पीपल अड्डा पर यातायात एवं गश्त व्यवस्था में ड्यूटी कर रहे थे। तभी योगेश पुत्र ब्रजेश निवासी रेवाड़ी अपने छह अन्य साथियों के साथ पुलिस के पास आया और गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
इस पर हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने विरोध जताया। इस पर आक्रोशित आरोपी आरोपी योगेश सहित अन्य लोगों ने हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने पुलिस कर्मी की वर्दी भी फाड़ दी और फरार हो गए। एसआई नीलकमल ने मौके पर मौजूद लोगों के साथ घायल हेड कांस्टेबल राकेश कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहीं मामले की रिपोर्ट एसआई नीलकमल ने योगेश और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने योगेश को पकड़ लिया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।