फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic Plan Shows Mixed Results in Agra Ram Bagh Tedhi Bagiya Route Remains Congested

UP: आगरा में जाम पर नहीं लगा ब्रेक, रामबाग-टेढ़ी बगिया रूट बना सिरदर्द; अब थाना पुलिस को दी गई जिम्मेदारी

Fri, 05 Jun 2026 09:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 05 Jun 2026 09:36 AM IST
सार

आगरा में ट्रैफिक सुधार अभियान के तहत कई मार्गों पर यात्रा समय 20 से 40 प्रतिशत तक कम हुआ है, लेकिन रामबाग–टेढ़ी बगिया रूट पर जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है। अब इस रूट पर सुधार के लिए यातायात पुलिस के साथ थाना पुलिस को भी तैनात किया जाएगा और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Traffic Plan Shows Mixed Results in Agra Ram Bagh Tedhi Bagiya Route Remains Congested
रामबाग जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में जाम की समस्या और यात्रा के अधिकतम समय में कमी लाने के लिए डीजीपी राजीव कृष्ण ने 20 जिलों को चिह्नित किया था। कमिश्नरेट में ट्रैफिक दबाव वाले आठ मार्गों पर मार्शल भी तैनात किए गए। सात मार्गों पर असर नजर आया, लेकिन रामबाग से टेढ़ी बगिया तक बदलाव के बाद भी सुधार नहीं हो सका। इस पर एक बार फिर मंथन शुरू हो गया है। यातायात पुलिस के साथ ही थाना पुलिस की जिम्मेदारी तय की जा रही है।
विज्ञापन


कमिश्नरेट में जाम की समस्या विकराल हो चुकी है। पहले एमजी रोड और हाईवे पर मेट्रो के निर्माण की वजह से लोग जाम से जूझ रहे थे। अब सीएम ग्रिड के तहत कार्य किए जाने से समस्या हो रही है। डीजीपी ने पिछले दिनों अधिकतम यात्रा समय में कमी लाने के लिए पुलिस को अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इस पर सात मार्ग चिह्नित किए गए। इनमें सिकंदरा से रामबाग, रामबाग से टेढ़ी बगिया, दिगनेर से रोहता, वाटर वर्क्स से यमुना किनारा, बसई मंडी कट, कमाल खां दरगाह से नामनेर प्रमुख थे। इन सभी मार्गों पर ट्रैफिक मार्शल तैनात किए गए। चाैराहों को अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्ति दिलाने के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन




डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि 6 रूट पर अधिकतम यात्रा के समय में 20 से 40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इन मार्गों पर अतिक्रमण की समस्या को दूर किया गया है। अवैध पार्किंग पर भी रोक लगाई गई। रामबाग से टेढ़ी बगिया रूट पर जाम की समस्या को कोई निदान नहीं निकल सका। इसे दूर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थाना पुलिस को भी तैनात किया जाएगा। अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाएंगे। वाहनों को चाैराहों के पास खड़ा करने से रोकने के लिए भी चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed