फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic on Dorai-Kishorepur road remained closed due to repair work.

Agra News: मरम्मत कार्य के चलते बंद रहा डोरई-किशोरपुर मार्ग पर यातायात

Fri, 06 Dec 2024 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 06 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Traffic on Dorai-Kishorepur road remained closed due to repair work.
कासगंज। बरेली रेल मार्ग पर शुक्रवार को इंजीनियरिंग विभाग ने मानपुर नगरिया-सोरोंजी-कासगंज सिटी के बीच रेलवे लाइनों की मरम्मत का कार्य किया। मरम्मत कार्य के चलते डोरई-किशोरपुर क्रॉसिंग बंद रहा। इससे लोग मार्ग बदलकर मामों-दरूआपुर होकर गुजरे। इससे लोगों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से रेलवे लाइनों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के 28 फरवरी तक पूरा होने की संभाना है। बीसीएम( बैलास्ट क्लीनिंग मशीन) द्वारा शुक्रवार को रेलवे लाइनों की मरम्मत कार्य किया गया। डोरई-किशोरपुर क्रासिंग को सुबह 10 बजे ब्लॉक कर दिया गया। सुबह 10 बजे से शुरू कार्य शाम 6 बजे तक चलता रहा। इसके चलते यातायात बंद रहा। इसके चलते लोग मार्ग बदलकर मामों दरूआपुर की तरफ गए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा मानपुर नगरिया और सोरोंजी पर भी मशीनों से रेलवे लाइन की मरम्मत का कार्य किया। ग्रामीण दिनेश कुमार, राजाराम, सुरेश ने बताया कि सड़क मार्ग बंद होने पर उन्हें मार्ग बदलकर बाजार में खरीदारी करने के लिए जाना पड़ा। इससे उन्हें परेशानी हुई।
विज्ञापन

वर्जन:
- मशीनों द्वारा रेलवे लाइनों की मरम्मत कार्य किया जा रहा है। समय-समय पर इंजीनियरिंग विभाग द्वारा यह कार्य कराया जाता है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed