फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic jam under Transport Nagar flyover, administration silent

Agra News: ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के नीचे जाम, प्रशासन मौन

Sun, 02 Nov 2025 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam under Transport Nagar flyover, administration silent
हाईवे पर खड़ी बसें
आगरा। ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के नीचे जाम का नया अड्डा बन गया है। आईएसबीटी से भी अधिक परिवहन निगम की बसें यहां पर खड़ी रहती है। इस वजह से जाम लग जाता है। मंडलायुक्त से जिलाधिकारी तक बसों के न रुकने का निर्देश दे चुके है। चालक और परिचालकों की मनमानी हर आदेश पर भारी पड़ रही है। प्रशासन और पुलिस भी जाम पर मौन धारण किए हुए है।
विज्ञापन

सिकंदरा से भगवान टॉकीज और ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जाने वाला यह मार्ग अब लगातार ट्रैफिक दबाव में रहता है। चालक फ्लाईओवर के नीचे मनमाने ढंग से बसें खड़ी कर लेते हैं और सवारियों का इंतजार करते हैं। कई बार एक बस घंटों तक सड़क किनारे खड़ी रहती है, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग जाती है। लोगों का कहना है कि बसों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि अब फ्लाईओवर के नीचे का स्थान मिनी बस अड्डे जैसा नजर आने लगा है। राहगीर अंशुल का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस बस चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। इस वजह से फ्लाईओवर के नीचे बसें खड़ी रहती है और जाम लग जाता है। संवाद
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है जांच कर बस चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। सोनम कुमार, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed