{"_id":"69b5d3bf7867923416020341","slug":"traffic-jam-on-mg-road-after-exam-was-over-many-ambulances-got-stuck-agra-news-c-364-1-ag11019-126420-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: परीक्षा छूटने के बाद एमजी रोड पर जाम, कई एंबुलेंस फंसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: परीक्षा छूटने के बाद एमजी रोड पर जाम, कई एंबुलेंस फंसीं
विज्ञापन
शहर में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एमजी रोड पर जाम में फंसी एंबुलेंस। अमर उजाला
- फोटो : शहर में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एमजी रोड पर जाम में फंसी एंबुलेंस। अमर उजाला
आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए शनिवार को आयोजित परीक्षा की वजह से लोगों को जाम से जूझना पड़ा। एमजी रोड पर परीक्षा केंद्रों के आसपास वाहनों की पार्किंग होने से राहगीरों के वाहन रेंगते रहे। दोपहर में परीक्षा छूटने पर हालात खराब हो गए। जाम लगने से कई एंबुलेंस फंस गईं। एक घंटे बाद तक वाहनों को निकालने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
शनिवार को दो पालियों में परीक्षा आयोजित हुई। इससे दिन भर जाम की स्थिति रही। 15 हजार से अधिक परीक्षार्थी और उनके साथ आए परिजन की भीड़ से यातायात दबाव बना। सबसे अधिक असर एमजी रोड और भगवान टॉकीज चौराहे पर रहा। हरीपर्वत चौराहे के पास क्वीन विक्टोरिया और एमडी जैन इंटर कॉलेज, इसके आगे सेंट जोंस काॅलेज और फिर आगरा कॉलेज में परीक्षा केंद्र थे। इससे सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक एमजी रोड पर वाहन रेंगते दिखे।
दोपहर 12 बजे परीक्षा छूटने पर पंचकुइयां की ओर से आने वाला ट्रैफिक बढ़ा। सुभाष पार्क तिराहा से कलेक्ट्रेट तक वाहनों की कतार लग गईं। रावली, धौलपुर हाउस से सांई की तकिया तक पहले ही मेट्रो कार्य के कारण हालात खराब है। हरीपर्वत चौराहे से मदिया कटरा तक वाहन फंस गए। यातायात कर्मियों के पसीने छूट गए। कुछ ही देर बाद निजी स्कूलों की भी छुट्टी होने से परेशानी बढ़ गई। इसी तरह शाम पांच बजे परीक्षा छूटने के बाद एक घंटे तक जाम लगा।
विज्ञापन
इसी तरह पंचकुइयां चौराहे पर जीआईसी और अन्य परीक्षा केंद्रों से परीक्षार्थियों के निकलते ही जाम लग गया। जल्दी निकलने के चक्कर में लोगों ने अपने वाहन फंसा दिए। कोठी मीना बाजार तक का सफर रेंग-रेंग कर तय होने लगा। इसका असर लोहामंडी चौराहा और शाहगंज क्षेत्र पर भी पड़ा।