फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic Jam on Highway due to metro work in Agra

Agra News: गुरु का ताल पर मेट्रो ने पांच फीट बढ़ाई बैरिकेडिंग, दिनभर लगी वाहनों की कतार; जाम से परेशान रहे लोग

Mon, 11 May 2026 11:51 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 11 May 2026 11:51 PM IST
सार

हाईवे पर गुरु का ताल कट के पास दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगी हुई है। इससे वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लगने लगता है। कट पर वाहनों के टर्न लेने के दाैरान भी वाहनों की कतार लग रही है। यह समस्या सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 5 से 7 बजे तक सबसे अधिक रहती है। पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाने में फेल हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
Traffic Jam on Highway due to metro work in Agra
हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के हाईवे पर मेट्रो के कार्य से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। पांच फीट बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई है। इससे गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर रोजाना जाम लगने लगा है। सबसे अधिक समस्या सुबह और शाम वाहनों का दबाव बढ़ने पर हो रही है। उधर, सर्विस रोड पर भी रास्ता रोके जाने पर लोग बेहाल हैं। पुलिस का कहना है कि अनुमति के बाद बैरिकेडिंग बढ़ाई गई। पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाकर यातायात संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


हाईवे पर खंदारी से लेकर सिकंदरा तक मेट्रो के ट्रैक का निर्माण चल रहा है। इस कारण वाहनों के आवागमन में समस्या हो रही है। गुरुद्वारा गुरु का ताल पर हाईवे के डिवाइडर और सर्विस रोड पर पिलर बनाए जाने हैं। इसके लिए काम लगातार जारी है। इस कारण गुरु का ताल पर लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आईएसबीटी से सिकंदरा की तरफ आने वाले मार्ग पर गुरु का ताल कट के पास दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगी हुई है। इससे वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लगने लगता है। कट पर वाहनों के टर्न लेने के दाैरान भी वाहनों की कतार लग रही है। यह समस्या सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 5 से 7 बजे तक सबसे अधिक रहती है। पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाने में फेल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि मेट्रो ने पिलर निर्माण कार्य के लिए बैरिकेडिंग हटाने की अनुमति मांगी थी। इस पर अनुमति प्रदान की गई है। जाम की समस्या से निपटने के लिए मार्शल लगाए गए हैं। पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

स्कूल की छुट्टी होते ही लगी कतारें
दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के बाद वजीरपुरा रोड से पालीवाल पार्क तक जाम लग गया। चार और दोपहिया वाहनों के दबाव से वाहनों की लंबी कतार लग गई। एमजी रोड पर भी वाहनों की लाइन लग गई। गर्मी में अभिभावक और बच्चे परेशान हो गए।

 

निजी स्कूलों में छुट्टी का समय दोपहर 12 से 1 बजे तक का है। वजीरपुरा रोड पर एक लाइन से चार स्कूल हैं। हरीपर्वत क्षेत्र में 15 से ज्यादा निजी स्कूल हैं। सोमवार को स्कूलों की छुट्टी के होने के बाद संजय प्लेस, दिल्ली गेट, मदिया कटरा, एमजी रोड आदि जगहों पर वाहनों की कतारें लग गई। वजीरपुरा रोड से निकलना मुश्किल हो गया। हरीपर्वत चौराहा पर करने में लोगों को 15 से 20 मिनट का समय लगा। गर्मी में जाम में फंसने से लोग परेशान हुए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed