फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic jam on highway due to metro construction work in agra

Agra News: हाईवे पर रेंगे वाहन, सुबह-शाम एक घंटे लगी रही वाहनों की कतार; जलभराव ने बढ़ाई मुश्किल

Wed, 22 Jul 2026 10:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 22 Jul 2026 10:53 PM IST
सार

आगरा में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते हाईवे पर वाहनों की कतार लग रही है। बारिश ने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी है। बुधवार को सुबह और शाम एक घंटे वाहन जाम में फंसे रहे।  

विज्ञापन
Traffic jam on highway due to metro construction work in agra
हाईवे पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में हाईवे पर बुधवार सुबह और शाम को जाम ने लोगों को परेशान किया। जहां आईएसबीटी से सिकंदरा तक मेट्रो निर्माण के लिए बैरिकेडिंग की वजह से रोजाना वाहनों की लाइन लग रही है। वहीं बारिश से हुए जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार सुबह 10 बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे तक यही स्थिति रही। आईएसबीटी से सिकंदरा तक की दूरी तय करने में 20 से 25 मिनट तक लगे। शाम को 5 से 7 बजे तक भी यही हाल रहा।
विज्ञापन


मंगलवार और बुधवार को बारिश की वजह से हाईवे पर आईएसबीटी से गुरुद्वारा गुरु का ताल तक कई जगह पर जलभराव हो गया था। बुधवार को सुबह 10 बजे से ही वाहनों का दबाव बढ़ने लगा था। अपने रोजमर्रा के काम और ऑफिस के कार्य से निकले लोगों की संख्या अधिक थी। जलभराव ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। हाईवे पर दोनों तरफ मेट्रो की बैरिकेडिंग से भारी वाहन फंस गए। 
विज्ञापन


इससे जाम लग गया। कुछ ही देर में आईएसबीटी तक लाइन लग गई। गुरुद्वारा आरओबी की तरफ से आने वाले वाहनों ने सर्विस रोड से अपने वाहन निकाले तो वहां भी लोग फंस गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस किसी तरह वाहनों को निकलवा रही थी। दोपहर 12 बजे के बाद ही राहत मिल सकी। शाम को भी दो घंटे तक वाहन रेंग-रेंगकर निकलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed