फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic jam due to bjp state president pankaj chaudhary visit in agra

Agra: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत बना समस्या, घंटों जाम में फंसे रहे लोग; हाईवे पर भी लगी वाहनों की कतार

Sat, 27 Dec 2025 05:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 27 Dec 2025 05:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चाैधरी के आगरा आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह स्वागत के लिए मंच बनाए गए थे। इससे शहर का यातायात भी प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
traffic jam due to bjp state president pankaj chaudhary visit in agra
जाम में फंसे वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शनिवार को आगरा पहुंचे। शहर की सीमा में प्रवेश के बाद उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में वाहनों के काफिले और जगह-जगह जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं के कारण दिल्ली हाईवे से एमजी रोड होते हुए निकलने के दौरान हजारों लोग जाम में फंस गए। सींगना पर वाहनों को ग्वालियर हाईवे की ओर डायवर्ट करना पड़ा। सिकंदरा चौराहे से लेकर बोदला, आवास विकास, शाहगंज और पूरी एमजी रोड जाम के शिकंजे में रही। वाहन चालकों को मिनटों की दूरी तय करने में घंटों लग गए। इस दौरान पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष दोपहर बाद 3:30 बजे रुनकता के सींगना गांव के पास पहुंचे। हाईवे पर उनके स्वागत और उद्बोधन के लिए मंच बनाया गया था। उनकी गाड़ी के पीछे कार्यकर्ताओं का बड़ा काफिला चल रहा था। वाहनों के सड़क पर रुकते ही दो किमी लंबा जाम लग गया। इसके बाद पुलिस ने अन्य वाहनों को ग्वालियर रोड की ओर डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद काफिला सिकंदरा पहुंचा तो स्वागत कार्यक्रम के चलते तिराहे पर हर ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सवारी वाहनों से जाने वाले लोगों को वाहनों से उतरकर पैदल आगे जाना पड़ा। काफिला जब कारगिल की बढ़ा तो जाम खुलवाने में पुलिस को दो घंटे से अधिक समय लग गया। कारगिल चौराहे पर स्वागत शुरू होने के बाद वहां जाम लगना शुरू हुआ और कुछ ही देर में इसका असर शाहगंज, आवास विकास काॅलोनी, जगदीशपुरा, लोहामंडी और मदिया कटरा पर नजर आने लगा। रात आठ बजे तक इन क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी रही। एमजी रोड पर प्रतापपुरा तक सुबह से ही जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत मंच बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमजी रोड पर पहले ही मेट्रो की बैरीकेडिंग के चलते वाहनाें के निकलने की जगह कम है। मंच बनने के चलते दिनभर वाहन रेंगते रहे। शाम 4:30 बजे जब काफिला पहुंचा तो हालात और बिगड़ गए। जगह-जगह स्वागत होने के दौरान पीछे वाहनों की लाइन लगी रही। प्रतापपुरा कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में लोगों को डेढ़ घंटे से अधिक समय लग गया। काफी मशक्कत कर पुलिस ने जाम खुलवाया पर कार्यक्रम समाप्त होने पर जब दोबारा वाहन एमजी रोड पर आए तो एक बार फिर हालात बिगड़ गए।

खिड़कियों से लटके नजर आए लोग
प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में चार पहिया वाहनों की खिड़कियों से निकलकर कार्यकर्ता स्टंटबाजी करते हुए नारे लगा रहे थे। बेतरतीबी से वाहन चलाने से लोगों को परेशानी हो रही थी। हालांकि, पुलिस सिर्फ देखती रही।




 

फतेहाबाद रोड पर भी परेशानी
शनिवार को ताजमहल देखने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक आए। इसके चलते फतेहाबाद रोड पर सुबह से ही वाहनों की अधिकता के कारण निकलना मुश्किल हो रहा था। दोपहर दो बजे के बाद भीड़ और अधिक बढ़ गई। यातायात सुचारु रखने में पुलिसकर्मियों के भी हाथ-पैर फूल गए। घंटों तक दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं।

डायवर्जन नहीं होता तो बेकाबू हो जाते हालात
यातायात पुलिस ने 15 जनवरी तक मथुरा, दिल्ली से आने वाले पर्यटक वाहन और भारी वाहनों को उत्तरी बाईपास पर रैपुरा जाट से डायवर्ट किया है। इसके साथ ही यमुना एक्सप्रेस-वे और फिरोजाबाद की ओर से आने वाले पर्यटक और भारी वाहनों को इनर रिंग होते हुए प्रवेश दिया जा रहा है। शुक्रवार को ही 40 हजार से ज्यादा वाहन डायवर्ट किए गए थे। शनिवार को भी यह संख्या 50 हजार से अधिक थी। अगर यह वाहन भी शहर में प्रवेश होकर गुजरते तो हालात बेकाबू हो सकते थे। एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि डायवर्जन से शहर को काफी राहत मिली है। इसका कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।

यमुना किनारा रोड पर निर्माण कार्यों से परेशानी
यमुना किनारा रोड पर इस समय पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। एक ही लाइन से लोगों को निकलना पड़ रहा है। छुट्टी के दिन के कारण जीवनी मंडी खाटू ष्याम मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ थी। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के वाहनों की संख्या भी अधिक थी। ऐसे में दोपहर 12 बजे के बाद मार्ग पर वाहनों की कतारें लगना शुरू हुईं और देर शाम तक हालात बेकाबू रहे। वाहन निकालने की जल्दी में कई बार लोगों में गर्मा गरमी भी हो गई। जाम का असर बेलनगंज और आसपास के इलाकों में भी रहा।

दिल्ली हाईवे पर व्यवस्थाएं फेल, कई किमी तक जाम
देर शाम से दिल्ली हाईवे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई ।वाहनों की अधिकता और अवैध बस स्टैंड के कारण लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। भगवान टॉकीज चौराहे से गुरुद्वारा गुरु का ताल और दूसरी ओर वाटर वर्क्स से राम बाग तक वाहनों की लाइन लग गई। ट्रैफिक और स्थानीय पुलिस के प्रयास पूरी तरह विफल नजर आए। जाम के चलते राहगीर काफी परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed