फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic jam continues at Nagla Chaua Gate for the second day, causing problems for commuters

Agra News: नगला छऊआ फाटक पर दूसरे दिन भी जाम, राहगीर परेशान

Fri, 13 Feb 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 13 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam continues at Nagla Chaua Gate for the second day, causing problems for commuters
नगला छऊआ पर फाटक बंद होने के बाद निकलते लोग। वर्जन प्रशांत और योगेंद्र
आगरा। नगला छऊआ रेलवे फाटक संख्या 496 पर चल रहे मरम्मत कार्य की वजह से बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी लोगों को काफी परेशानी हुई। जानकारी न होने से सुबह से शाम तक हजारों लोग वाहन फाटक पार करने के लिए पहुंचे लेकिन उन्हें लौटना पड़ा। जयपुर की ओर जाने वाले पर्यटकों की गाड़ियां भी लौटाई गईं।शुक्रवार रात तक मरम्मत कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों और स्कूली छात्रों को सबसे अधिक परेशानी हुई। हालांकि, पैदल चलने वाले और साइकिल सवार किसी तरह निकलते दिखे। ऑटो और ई-रिक्शा से यात्रा करने वालों को दोगुना किराया अदा करना पड़ा। ऑटो और ई-रिक्शा चालक यात्रियों को फाटक के एक ओर छोड़ दे रहे थे, जिसके बाद उन्हें दूसरी ओर पहुंचकर दूसरे वाहन का सहारा लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से लाइन के गार्डर बदलने का कार्य चल रहा है। इस वजह से 13 फरवरी की रात 12 बजे तक गेट बंद किया गया है। इस रास्ते से आगरा कैंट, खेरिया मोड़, ईदगाह और एमजी रोड से रूई की मंडी, शाहगंज, भोगीपुरा, पृथ्वीनाथ फाटक और जयपुर जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग निकलते हैं। हर दिन काफी संख्या में पर्यटकों के वाहन भी निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं थी जानकारी, हुई परेशानी
परिवार के साथ शाहगंज रिश्तेदारी में जा रहा था। प्रतापपुरा चौराहे से ई-रिक्शा किया। फाटक बंद होने की जानकारी नहीं थी। इसलिए लौटना पड़ रहा है। एमजी रोड पर ई-रिक्शा बंद है। अब वापस एमजी रोड पर पहुंचकर कोई और साधन देखना पड़ेगा। - प्रशांत, फतेहाबाद


दूरी हुई 3 किलोमीटर ज्यादा
नगला छऊआ में जूते के सोल की दुकान है। कई काम से कच्चे माल के लिए शाहगंज और बारहखंभा की ओर जाने का काम पड़ता है। अब खेरिया मोड़ होकर तीन किलोमीटर ज्यादा दूरी चलकर जाना पड़ रहा है। जाम भी परेशान करता है। - योगेंद्र, नगला छऊआ
-----

नगला छऊआ पर फाटक बंद होने के बाद निकलते लोग। वर्जन प्रशांत और योगेंद्र

नगला छऊआ पर फाटक बंद होने के बाद निकलते लोग। वर्जन प्रशांत और योगेंद्र

नगला छऊआ पर फाटक बंद होने के बाद निकलते लोग। वर्जन प्रशांत और योगेंद्र

नगला छऊआ पर फाटक बंद होने के बाद निकलते लोग। वर्जन प्रशांत और योगेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed