फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic jam by pratigya yatra

प्रतिज्ञा यात्रा से छह घंटे जाम से जूझे लोग

Mon, 01 Nov 2021 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
traffic jam by pratigya yatra
आगरा। शहर में रविवार को निकली कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा से लोगों को छह घंटे जाम से जूझना पड़ा। फतेहाबाद और एमजी मार्ग पर भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस के इंतजाम नहीं होने के कारण ज्यादा दिक्कत हुई। अर्जुन नगर से यात्रा जाने के बाद लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा रविवार सुबह 11 बजे राजेश्वर मंदिर से शुरू हुई। इसके बाद फूल सैय्यद चौराहे पर आई। यात्रा से फतेहाबाद मार्ग पर जाम लग गया। यहां एक घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद यात्रा मंटोला पहुंची तो यहां भी बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। यात्रा एमजी रोड पर आकर वाल्मीकि वाटिका पहुंची। यहां से र्साईं का तकिया होते हुए अर्जुन नगर गई। इससे एमजी रोड पर कुछ देर के लिए समस्या हुई। वहीं यात्रा के अर्जुन नगर पहुंचने पर जाम लग गया। शाम करीब पांच बजे यात्रा के निकलने पर राहत मिल सकी।
विज्ञापन

भगवान टॉकीज पर जाम में फंसी एंबुलेंस
भगवान टाकीज पर शाम को सात बजे जाम लग गया। खंदारी की तरफ जाने वाले सर्विस रोड पर खरीदारी करने आए लोगों के वाहन खड़े हुए थे। इसके अलावा सवारी वाहन भी खड़े थे। इस कारण कुछ ही देर में लंबी लाइन लग गई। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। करीब दस मिनट बाद एंबुलेंस निकल सकी। यहां पर पुलिस के इंतजाम भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी के तबादले के बाद प्लान हो गए फेल
शहर की यातायाता व्यवस्था में सुधार के लिए तत्कालीन आईजी नवीन अरोरा कवायद कर रहे थे। उन्होंने 10 चौराहे चिह्नित किए थे। त्योहार से पहले अतिक्रमण हटाने और वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। ट्रैफिक स्क्वाड़ भी गठित किया था, लेकिन आईजी के तबादले के बाद प्लान फेल हो गए। चौराहों पर न आटो-रिक्शा की पार्किंग रुक पा रही है और न ही अतिक्रमण। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यातायात प्लान पर बात की गई है। त्योहार की वजह से भीड़ अधिक है।

आज से शुरू होगा यातायात माह
आगरा। एक नवंबर से 30 नवंबर तक पुलिस यातायात माह मनाती है। इसमें जागरूकता के कार्यक्रम से लेकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाती है। सोमवार को यातायात माह के शुभारंभ पर पुलिस लाइन से रैली निकाली जाएगी। इसेे एडीजी जोन राजीव कृष्ण हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा पुलिस लाइन में यातायात पुलिस के उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगेगी। लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात नियम लिखे पंपलेट बांटे जाएंगे। नुक्कड़ नाटक भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed