फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic has been diverted from Old Mandi intersection in Agra to build metro tunnel

आगरा में रूट डायवर्जन: आधी रात से बदला मार्ग, पुरानी मंडी से नहीं निकलेंगे वाहन; देखें क्या है नया मार्ग ?

Thu, 14 Sep 2023 09:20 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 09:20 AM IST
सार

आगरा में रूट डायवर्जन किया गया है। यहां कई रास्तों पर आधी रात से मार्ग बदल गए हैं। अब पुरानी मंडी से वाहन नहीं निकलेंगे। आगे पढ़ें और देखें नया मार्ग क्या है ?

विज्ञापन
traffic has been diverted from Old Mandi intersection in Agra to build metro tunnel
आगरा में रूट डायवर्जन: आधी रात से बदला मार्ग, देखें क्या है नया मार्ग ? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में मेट्रो रेल परियोजना के तहत पुरानी मंडी चौराहा पर भूमिगत टनल बनाया जाना है। इसके लिए बुधवार आधी रात से यातायात परिवर्तन शुरू हो गया। 22 सितंबर तक पुरानी मंडी पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद ने बताया कि वाहनों को निकालने के लिए डायवर्जन किया गया है। पुलिसकर्मी वाहनों को निर्धारित मार्ग पर निकालेंगे।

विज्ञापन

डायवर्जन के बाद यह रहेगा मार्ग

ताज व्यू चौराहा से पुरानी मंडी चौराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
होटल हावर्ड प्लाजा तिराहा से पुरानी मंडी चौराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
फूल सैयद चौराहा से पुरानी मंडी चौराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विक्टोरिया पार्क तिराहा से पुरानी मंडी चौराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ेंः- कोर्ट में हॉट-टॉक: यमुना में गिर रहे 91 नाले, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बोला- पानी साफ; NGT ने कहा- पीकर दिखाएंगे

विज्ञापन

इस क्षेत्र में जानें वालों के लिए यह रहेगा रास्ता 

विक्टोरिया पार्क तिराहा से पुरानी मंडी चौराहा होकर माल रोड एवं फतेहाबाद रोड की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन विक्टोरिया पार्क तिराहा से अमर सिंह गेट तिराहा, बालूगंंज चौकी चौराहा, करियप्पा चौराहा होकर जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताज व्यू चौराहा से पुरानी मंडी चौराहा होकर आगरा फोर्ट/यमुना किनारा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन ताज व्यू चौराहा से अमर होटल, फूल सैय्यद, करियप्पा चौराहा से होकर जा सकेंगे।
होटल हावर्ड प्लाजा व फूल सैय्यद चौराहा से पुरानी मंडी चौराहा होकर आगरा फोर्ट, यमुना किनारा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन करियप्पा चौराहे से जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed