फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic diversions implemented in Agra for Shab-e-Barat

UP: शब-ए-बरात को लेकर आगरा में डायवर्जन, इन मार्गों पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन; शहर में नो एंट्री लागू

Mon, 02 Feb 2026 11:40 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 02 Feb 2026 11:40 PM IST
सार

आगरा में शब-ए-बरात को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। ऐसे में कई मार्गों पर वाहन का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बंद रहेगी। 

विज्ञापन
Traffic diversions implemented in Agra for Shab-e-Barat
आगरा रूट डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शब-ए-बरात के लिए मंगलवार शाम चार बजे से एमजी रोड पर सेंट जोंस चौराहे से कलेक्ट्रेट तिराहा और नालबंद से पंचकुइयां तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसके साथ ही दिल्ली हाईवे पर अबुल उलाह कट से वाहनों को धीमी गति से निकाला जाएगा। यातायात पुलिस ने शहर में डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि शब-ए-बरात के जुलूस और कब्रिस्तानों में आने वाली भीड़ को देखते हुए को शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। मंगलवार शाम चार बजे से बुधवार सुबह जुलूस की समाप्ति तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान सभी अनुमति पास भी निरस्त माने जाएंगे। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


ये रहेगी व्यवस्था
- सेंट जोंस चौराहा से कलेक्ट्रेट, पंचकुइयां से सुभाष पार्क, नालबंद से पंचकुइयां मार्ग पर कोई वाहन नहीं निकलने दिया जाएगा। केवल पैदल आने-जाने वालों को ही अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिल्ली हाईवे एनएच-19 पर यातायात धीमी गति से चलेगा। अबुल उलाह दरगाह रोड पर बैरियर लगाकर भीड़ के हिसाब से वाहनों को निकाला जाएगा।
- शहर के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक रहेगी।

बाहरी यातायात डायवर्जन
- दिल्ली से मथुरा होते हुए कानपुर और फिरोजाबाद जाने वाले वाहन यथावत निकलेंगे।
- फिरोजाबाद से ग्वालियर, जयपुर जाने वाले वाहन रुनकता होते हुए दक्षिणी बाईपास से निकाले जाएंगे।
- अलीगढ़, फिरोजाबाद आने-जाने वाले वाहन खंदौली से एत्मादपुर रोड से जाएंगे।
- ग्वालियर से अलीगढ़ जाने वाले वाहन सैंया, इरादतनगर, शमशाबाद होते हुए इनर रिंग रोड से जाएंगे।
- जयपुर से अलीगढ़ जाने वाले वाहन दक्षिणी और उत्तरी बाईपास होकर निकलेंगे।
- फतेहाबाद व शमसाबाद रोड से वाहन जवाहर पुल और इनर रिंग रोड से निकलेंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed