फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic diversion system will be implemented from 22nd February

Agra News: 22 फरवरी से यातायात डायवर्जन की व्यवस्था होगी लागू

Tue, 18 Feb 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 18 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Traffic diversion system will be implemented from 22nd February
कासगंज। एसपी अंकिता शर्मा ने महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों की अधिक संख्या को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। यह डायवर्जन व्यवस्था 22 फरवरी से 26 फरवरी तक लागू रहेेगी। सभी प्रकार के भारी वाहनों, ट्रक, ट्रॉला, कैंटर, प्राइवेट बस, रोडवेज बस डंपर, डबल डैकर बस आदि जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगी। कासगंज से हाथरस की ओर आने जाने वाली बसें एटा के रास्ते चलेंगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि तिराहा नगरिया पर बदायूं-बरेली की ओर से आने वाले वाहन दो पहिया मार्ग से सहावर-चाड़ी मार्ग होते हुए निकाले जाएंगे। एटा मार्ग पर सौरभ ढाबा से एटा की ओर से आने वाले वाहनों को बाईपास अमरपुर पुल से निकाला जाएगा। सिकंदराराऊ मार्ग पर सिकंदराराऊ-हाथरस की ओर से आने वाले वाहनों को नदरई तिराहा से सौरभ ढाबा अमरपुर मार्ग से निकाला जाएगा। गोरहा पुल की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले वाहनों को गोरहा नहर से सहावर होते हुए निकाला जाएगा। सहावर, बदायूं, बरेली की ओर से आने वाले वाहन बाईपास होते हुए निकाले जाएंगे। चांड़ी चौकी तिराहा से गोरहा पुल की ओर आने वाले वाहनों को चाड़ी मार्ग पर एवं कासगंज की ओर से आने वाले वाहनों को सहावर नहर के रास्ते गंजडुंडवारा होते हुए गंतव्य की ओर डायवर्ट किया जाएगा। शहर से बरेली- बदायूं की ओर जाने वाली बसें राज कोल्ड स्टोर तिराहा से सहावर कादरगंज होते हुए निकाली जाएंगी। सोरोंजी से मिरहची बॉर्डर तक कांवड़ यात्रियों के लिए वन वे ट्रैफिक 22 फरवरी से 26 फरवरी तक किया गया। कांवड़ लेन में किसी भी प्रकार के वाहन का आना प्रतिबंधित रहेंगे। रूट डायवर्जन की व्यवस्था 22 से 26 फरवरी तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed