{"_id":"69e30bbb9fcc8eb44104d0ec","slug":"traffic-chaos-in-agra-as-commuters-stuck-for-hours-five-minute-routes-took-25-minutes-2026-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: मेट्रो कार्य और अतिक्रमण ने थामी रफ्तार, 5 मिनट का रास्ता तय करने में लगे 25 मिनट; आफत बना जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मेट्रो कार्य और अतिक्रमण ने थामी रफ्तार, 5 मिनट का रास्ता तय करने में लगे 25 मिनट; आफत बना जाम
Sat, 18 Apr 2026 10:12 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 18 Apr 2026 10:12 AM IST
सार
आगरा में हाईवे से लेकर शहर के अंदरूनी मार्गों तक भीषण जाम लगा रहा, जिससे लोग घंटों परेशान रहे। भगवान टॉकीज, सिकंदरा, मदिया कटरा और दिल्ली गेट मार्ग पर 5 मिनट का सफर तय करने में 25 मिनट तक लगे।
विज्ञापन
आगरा में जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यातायात व्यवस्था शुक्रवार को पटरी से उतरी नजर आई। हाईवे से लेकर शहर के आंतरिक मार्गों तक लोग घंटों जाम में जूझे। विशेषकर भगवान टॉकीज से सिकंदरा और मदिया कटरा से दिल्ली गेट मार्ग पर स्थिति अधिक खराब रही। यहां पांच मिनट का सफर तय करने में लोगों को 25 मिनट से अधिक लगा।
विज्ञापन
Trending Videos
सुबह से ही भगवान टॉकीज चौराहे पर अतिक्रमण और सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर होते-होते मेट्रो कार्य हो रहे स्थानों पर मुसीबत बढ़ गई। आईएसबीटी से लेकर गुरुद्वारा गुरु का ताल तक मेट्रो निर्माण की वजह से रास्ता संकरा होने से भारी वाहन और कारें फंस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्विस रोड पर दोनों दिशाओं से आ रहे वाहनों के कारण स्थिति और विकट हो गई, जो देर शाम तक बनी रही। मदिया कटरा से दिल्ली गेट मार्ग पर दोपहर 1 से 2 बजे के बीच हालात बेकाबू हो गए। स्कूलों की छुट्टी के समय स्कूली बसों और अभिभावकों के वाहनों के दबाव के बीच सड़क किनारे स्थित अस्पतालों और कार गैराज के बाहर खड़ी गाड़ियों ने रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के प्रयासों के बावजूद एक घंटे तक एंबुलेंस और आम लोग जाम में फंसे रहे।
शाम ढलते ही जाम का केंद्र लोहामंडी चौराहा, कोठी मीना बाजार और मदिया कटरा मार्ग बन गया। यहां वाहनों की बेतरतीब कतारों ने यातायात को पूरी तरह थाम दिया। शहरवासियों का कहना है कि अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक जाम की यह समस्या बनी रहेगी।