{"_id":"69e0037b41a296341e003410","slug":"traffic-awareness-campaign-will-be-run-at-three-intersections-agra-news-c-364-1-ag11007-127760-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीन चौराहों पर चलेगा यातायात जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीन चौराहों पर चलेगा यातायात जागरूकता अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। अमर उजाला के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहर में पहली बार बड़े स्तर पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ट्रैफिक सपोर्ट टीम के सहयोग से बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक शहर के तीन प्रमुख चौराहों भगवान टॉकीज, हरीपर्वत और सेंट जोंस चौराहे पर एक साथ अभियान संचालित होगा।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आयोजकों का कहना है कि लोगों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
ट्रैफिक सपोर्ट टीम पिछले आठ वर्षों से शहर की सड़कों और स्कूलों में इस तरह के अभियान चला रही है। इस बार अमर उजाला के सहयोग से इसे और व्यापक रूप दिया जा रहा है।आयोजकों ने आमजन से अभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर पंजीकरण भी किया जा सकता है।