Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic Arrangements Fail on Dhanteras Long Queues on Highway and Heavy Congestion in Markets

धनतेरस पर ध्वस्त हुए ट्रैफिक इंतजाम: हाईवे पर दो घंटे तक जाम, बाजारों में भी फंसे लोग; लगी वाहनों की कतारें

Sat, 07 Nov 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 07 Nov 2026 09:59 AM IST
सार

धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के चलते आगरा में हाईवे से लेकर बाजारों तक भीषण जाम लगा। सिकंदरा से गुरुद्वारा गुरु का ताल तक वाहनों की लंबी कतारें लगीं और कई जगह लोग घंटों परेशान रहे।
 

विज्ञापन
Traffic Arrangements Fail on Dhanteras Long Queues on Highway and Heavy Congestion in Markets
जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में धनतेरस पर खरीदारी के लिए निकले लोगों की भीड़ से शहर में जगह-जगह जाम लगा। हाईवे पर शाम को सिकंदरा से गुरुद्वारा गुरु का ताल तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक घंटे तक वाहन फंसे रहे। एमजी रोड पर दोपहर में राहत रही लेकिन शाम से रात तक जाम ने लोगों को परेशान किया। बाजारों में भी लोग फंसे रहे।
विज्ञापन


दिवाली पर लोगों को जाम की समस्या से बचाने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम का दावा किया था। पुराने शहर से लेकर अन्य बाजारों में यातायात पुलिसकर्मी लगाए गए। बाजारों के आसपास पार्किंग की व्यवस्था की गई। मगर सारे इंतजाम फेल साबित हुए। हाईवे पर शाम सात बजे से रात नौ बजे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


सिकंदरा से कारगिल की तरफ जाने के लिए लोगों को 15 से 20 मिनट लगे। आरओबी पर भी वाहन फंस गए। पुलिसकर्मी किसी तरह वाहनों को निकलवा रहे थे। मगर उससे खास फायदा नहीं हुआ। यही हाल गुरुद्वारा गुरु का ताल का भी रहा। कारगिल पर भीड़ से जाम लगा रहा। शाहगंज बाजार में भी लोग फंस गए। पुलिस बाजार की तरफ तीन और चार पहिया नहीं जाने दे रही थी मगर बाजार में भीड़ की वजह से दिक्कत हुई। यही हाल फव्वारा, किनारी बाजार, रावत पाड़ा का भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस करती रही गश्त
धनतेरस पर सुरक्षा के इंतजाम दिखे। पुलिस की नजर सराफा बाजार पर थी। यहां पर खरीदारी के लिए आए लोग सुरक्षित घर पहुंचे। उनके साथ किसी तरह की घटना न हो, उसके लिए पुलिस ने नजर रखी। जगह-जगह प्वाइंट पर पुलिस तैनात थीं। शाम को अधिकारी थाना पुलिस के साथ गश्त करते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed