फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tradition theme of Taj Mahotsav 2019 in agra

परंपरा थीम पर होगा ताज महोत्सव, राज्यपाल राम नाईक करेंगे उद्घाटन

Sun, 03 Feb 2019 02:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Feb 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
tradition theme of Taj Mahotsav 2019 in agra
परंपरा थीम पर होगा ताज महोत्सव
ताजमहल के पास शिल्पग्राम में 18 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले शिल्प, कला और संस्कृति के मेले 'ताज महोत्सव' का उद्घाटन प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक करेंगे। ताज महोत्सव आयोजन समिति ने राज्यपाल को उद्घाटन के लिए आमंत्रण पत्र भेजा है।
विज्ञापन


महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर भगवान श्रीराम पर आधारित नृत्य नाटिका ‘जनकपुरी से अवधपुरी’ तक का मंचन किया जाएगा।  कई साल के बाद ताज महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल के हाथों होगा। इस बार का महोत्सव परंपरा थीम पर होगा। 
विज्ञापन


इस थीम के मुताबिक ही देश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भगवान राम पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन होगा तो वहीं कथक, भरतनाट्यम, कथकली आदि नृत्य कार्यक्रमों के लिए प्रख्यात कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन तक चलेगा महोत्सव

दस दिवसीय महोत्सव में हर दिन संस्कृति के अलग अलग रंग देखने को मिलेंगे। बॉलीवुड सिंगर कुमार शानू, अल्ताफ रजा, जसबीर जस्सी, ऋतु पाठक और ऊषा उत्थुप के कार्यक्रम तय हो चुके हैं। इसके अलावा लोक संस्कृति के भी विविध रंग देखने को मिलेंगे। 

ये होंगे कार्यक्रम
तारीख          कार्यक्रम
18 फरवरी    उद्घाटन एवं श्रीराम नृत्य नाटिका
19  फरवरी   पारंपरिक प्रधानों पर फैशन शो
20 फरवरी    पार्श्व गायिका ऊषा उत्थुप
21 फरवरी    कवि सम्मेलन एवं मुशायरा
22 फरवरी    लाफ्टर नाइट, सुनील पाल, राजा रैंचो
23 फरवरी    गायक अल्ताफ रजा
24 फरवरी    मुंबई के उड़ान बैंड का कार्यक्रम 
25 फरवरी    सिंगर ऋतु पाठक
26 फरवरी    सिंगर जसवीर सिंह जस्सी
27 फरवरी    सिंगर कुमार शानू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed