फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traders of Luhar Gali outraged by police conduct.

Agra News: पुलिस के व्यवहार से लुहार गली के व्यापारियों में आक्रोश

Thu, 01 Oct 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Traders of Luhar Gali outraged by police conduct.
आगरा। कॉस्मेटिक्स, खिलौने और आर्टिफिशियल ज्वेलरी के सबसे बड़े थोक बाजार लुहार गली के व्यापारियों में स्थानीय पुलिसकर्मियों के रवैये को लेकर आक्रोश है। व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन ने बाजार बंद करने का समय रात 11 बजे निर्धारित किया है लेकिन सिपाही समय से पहले ही आकर उन्हें बेवजह परेशान करते हैं।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के चलते इन दिनों बाजार में काफी रौनक है। रात तक ग्राहक आते हैं। लुहार गली में 500 से अधिक व्यापारियों का कारोबार है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के इस व्यवहार से व्यापारी वर्ग में असंतोष व्याप्त है। लुहार गली व्यापार समिति अध्यक्ष संदीप गुप्ता का कहना है कि पुलिस के अनावश्यक दखल और समय से पूर्व दुकानें बंद कराने के दबाव से न केवल व्यापार का भारी नुकसान हो रहा है बल्कि दूर-दराज से आने वाले ग्राहकों को भी मायूस होकर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

व्यापारियों को झूठा मुकदमे में फंसाने की बात करते हैं। आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि इस परेशानी और पुलिसकर्मियों के असहयोगात्मक व्यवहार के खिलाफ अब व्यापारियों ने लामबंद होने का फैसला किया है। इस उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने और समस्या के समाधान के लिए व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed