फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traders happy with decision to crack down on use of Chinese manjha

Agra News: चीनी मांझे के प्रयोग पर सख्ती से व्यापारी खुश, बोले- ऑनलाइन गेमिंग को भी किया जाए प्रतिबंधित

Sat, 07 Feb 2026 10:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 07 Feb 2026 10:59 PM IST
सार

चीनी मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रदेश सरकार के फैसले पर व्यापारियों में खुशी है। उन्होंने सरकार से ऑनलाइन गेमिंग पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
Traders happy with decision to crack down on use of Chinese manjha
आगरा मंडल व्यापार संगठन की बैठक में माैजूद पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा मंडल व्यापार संगठन ने चीनी मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सख्त रुख अपनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय का स्वागत किया है। संगठन ने शनिवार को बैठक कर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि हत्या का केस दर्ज करने के आदेश से आमजन और पक्षियों की जान बचाई जा सकेगी। 
विज्ञापन


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नायलॉन, सिंथेटिक और कांच से निर्मित चीनी मांझा लंबे समय से बच्चों, राहगीरों और पशु-पक्षियों के लिए खतरा साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और जान जाने की स्थिति में हत्या की धारा लगाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


चीनी मांझे के साथ-साथ संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ऑनलाइन गेमिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। व्यापारियों ने चिंता जताते हुए कहा कि खेल के नाम पर यह सट्टेबाजी का जरिया बन चुका है, जिसकी लत बच्चों को आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर रही है। संगठन ने गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम की लत में तीन बहनों की आत्महत्या को दुखद बताया। उन्होंने सरकार से इस दिशा में कड़े नियम बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्य रूप से गिरीश चंद्र गोयल, त्रिलोक चंद शर्मा, चरणजीत थापर, रिंकू अग्रवाल, राजीव गुप्ता, नीतू अग्रवाल, प्रदीप लूथरा, राजकुमार अग्रवाल, राजेश अग्रवाल और नितिन अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed