फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traders are the backbone of the country, contribution to the country is commendable

Agra News: व्यापारी देश की रीढ़, देश में योगदान सराहनीय

Thu, 23 Mar 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 23 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Traders are the backbone of the country, contribution to the country is commendable
कासगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) ने होटल शीतला पैलेस के सभागार में होली महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया। महोत्सव में एक दूसरे को होली की बधाई दी गई। मां लक्ष्मी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि देवेंद्र राजपूत ने कहा कि व्यापारी देश की रीढ़ हैं। देश को उन्नत बनाने में व्यापारियों का योगदान सराहनीय है। मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने कहा कि जिस तरह किसान अन्नदाता के रूप में हम लोगों को अन्न उपलब्ध कराता है। उसी प्रकार व्यापारी भी देश की आर्थिक व्यवस्था में सहयोग देता है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होने का आह्वान किया। संगठन के जिला अध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय ने व्यापारियों को अधिक से अधिक संख्या में मिश्रा गुट के व्यापार मंडल में सम्मिलित होने को कहा। देर रात तक चले कार्यक्रम में वृंदावन के कलाकारों द्वारा मयूर नृत्य एवं फूलों की होली कार्यक्रम पर सुंदर प्रस्तुति दी गई। युवा बिंग के जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. विकास गुप्ता ने संगठन को मजबूत करने के लिए 30 नए युवा जिला पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। जिला महामंत्री प्रदीप गुप्ता सर्राफ ने अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया। संचालन संगठन के जिला महामंत्री डॉक्टर फारूक अहमद ने किया। अध्यक्षता भाजपा नेता गौरी शंकर शर्मा ने की। इस अवसर पर डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नीरज शर्मा, डॉ. सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, अशोक, संतोष अग्रवाल, बीड़ी राना, अनीता उपाध्याय, तहसीलदार अजय यादव, जितेंद्र वार्ष्णेय, योगेश गौड़, अनिरुद्ध पलतानी, दीपक गुप्ता सर्राफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed