फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traders agitation over trade license fees averted

Agra News: ट्रेड लाइसेंस शुल्क पर झुका नगर निगम, मेयर के आश्वासन पर टला व्यापारियों का आंदोलन

Mon, 13 Apr 2026 10:54 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 13 Apr 2026 10:54 PM IST
सार

ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों का आंदोलन फिलहाल टल गया है। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि यदि अगली बैठक में शुल्क समाप्ति या संतोषजनक संशोधन की औपचारिक घोषणा नहीं हुई, तो और अधिक उग्र आंदोलन होगा।

विज्ञापन
Traders agitation over trade license fees averted
मेयर के सामने अपनी बात रखते व्यापारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर निगम द्वारा लागू किए ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में पिछले कई दिनों से जारी गतिरोध फिलहाल थम गया है। सोमवार को मेयर हेमलता दिवाकर के शुल्क में संशोधन और आगामी कार्यकारिणी में प्रस्ताव लाने के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


आगरा सराफा एसोसिएशन और आगरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले बड़ी संख्या में व्यापारियों ने नगर निगम पहुंचकर मेयर हेमलता दिवाकर से मुलाकात की। व्यापारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि नया शुल्क पूरी तरह अव्यावहारिक है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। इस पर मेयर ने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्यकारिणी की बैठक में संशोधन प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन


अभी विराम है, समाधान नहीं
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों ने सद्भावना दिखाते हुए मेयर के वचन पर भरोसा जताया है, लेकिन यह केवल अल्पविराम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अगली बैठक में शुल्क समाप्ति या संतोषजनक संशोधन की औपचारिक घोषणा नहीं हुई, तो और अधिक उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

30 हजार व्यापारी सौंपेंगे चाबियां
व्यापारी नेता नरेश पांडेय और सुरेश लवानिया ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि व्यापारियों की मांग की अनदेखी की गई, तो शहर के 30 हजार व्यापारी अपनी दुकानों की चाबियां नगर निगम में जमा कर देंगे। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में होने वाले किसी भी विरोध प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

व्यापारियों का तर्क है कि सराफा जैसे व्यापार में टर्नओवर अधिक होता है लेकिन मुनाफा सीमित, ऐसे में टर्नओवर आधारित शुल्क छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर देगा। इस दौरान प्रमुख रूप से अशोक कुमार अग्रवाल, बृज मोहन रैपुरिया, मनोज गुप्ता, मयंक अग्रवाल, गणेश चंद्र गोयल, राजकुमार अग्रवाल, अनिल मित्तल, पवन कुमार वर्मा, विजय अग्रवाल, जुगल अग्रवाल, अनिल नागवानी, प्रमोद मेडतवाल और संजय गुप्ता सहित कई अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed