फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trader's mobile hacked blackmail being done by threatening to make private photo viral

Agra: व्यापारी का मोबाइल किया हैक, प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया जा रहा ब्लैकमेल

Mon, 11 Jul 2022 08:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 08:22 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा में साइबर अपराधियों ने एक व्यापारी का मोबाइल हैक कर लिया। पीड़ित को मोबाइल से प्राइवेट फोटो, वीडियो और कॉन्टेक्ट को चोरी कर लिया गया। अब व्यापारी को इन्हें वायरल करने की धमकी देकर रकम मांगी जा रही है।
 

विज्ञापन
Trader's mobile hacked blackmail being done by threatening to make private photo viral
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में साइबर अपराधियों ने कमला नगर के रहने वाले व्यापारी के मोबाइल को हैक कर लिया। इसके बाद मोबाइल की कॉन्टेक्ट लिस्ट, प्राइवेट फोटो और वीडियो चोरी कर लिए। अब फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर रहे हैं। पीड़ित दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। मामले में साइबर सेल जांच कर रही है।

विज्ञापन


बसंत विहार, कमला नगर निवासी आशीष चौहान अपना व्यापार करते हैं। उन्होंने बताया कि दो जुलाई को बेटे कुशाग्र चौहान ने मोबाइल पर ऑनलाइन गेमिंग एप डाउनलोड किया था। इसके एक घंटे बाद ही मोबाइल पर अलग-अलग नंबर से व्हाट्स एप मैसेज आने लगे। इसमें लिखा था कि आपके निजी फोटो और वीडियो उनके पास हैं। कॉन्टेक्ट लिस्ट भी है। 

विज्ञापन

मांगी जा रही रकम 

इसकी एक पीडीएफ फाइल भी बनाकर भेज दी गई। मैसेज में लिखा था कि 1500 रुपये आनलाइन ट्रांसफर कर दो। अगर, ऐसा नहीं करेंगे तो यह वायरल कर दिए जाएंगे। कान्टेक्ट लिस्ट में जितने भी लोग हैं, उन पर भेज दिया जाएगा। इस पर आशीष ने मैसेज करके एकाउंट नंबर मांगा। मगर, उसने इनकार कर दिया। एक लिंक भेजा, जिस पर ऑनलाइन भुगतान करने का दबाव बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भुगतान करने से किया मना 

साइबर ठगी की आशंका पर उन्होंने भुगतान करने से मना कर दिया। अब बार-बार अलग-अलग नंबर से कॉल आ रहे हैं। उनसे रुपयों की मांग की जा रही है। पीड़ित ने ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही थाना कमला नगर में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि मोबाइल को हैक करके डेटा चोरी किया गया है। आरोपियों का पकड़ा जाना चाहिए, जिससे वह किसी और को अपना शिकार नहीं बना सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed