{"_id":"676d9d7bbc71575cd105a891","slug":"trader-injured-by-neelgai-carrying-goods-cart-kasganj-news-c-175-1-mt11003-125592-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नीलगाय से टकराई पिकअप गाड़ी, व्यापारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नीलगाय से टकराई पिकअप गाड़ी, व्यापारी घायल
Thu, 26 Dec 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। साप्ताहिक बाजार शमसाबाद से लौटते वक्त सामान से भरी पिकअप गाड़ी नीलगाय से टकरा गई। इसके चलते पांच-छह व्यापारी गंभीर घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के कई व्यापारी बृहस्पतिवार को शमशाबाद में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में दुकानदारी करने गए थे। देर शाम वहां से वापस लौटते समय पहरा मोड अलीगंज के पास उनकी पिकअप गाड़ी नीलगाय से टकरा गई। इसके चलते गाड़ी में बैठे दुकानदार नईम अख्तर पुत्र मोहम्मद इदरीश उम्र 45 वर्ष निवासी थाना रोड, मोहम्मद जुबैर पुत्र अब्दुल माबूद उम्र 17 वर्ष मोहल्ला मंसूर, इमरान पुत्र अब्दुल माबूद उम्र 25 वर्ष निवासी मोहल्ला मंसूर, नाजिम पुत्र नसीम उम्र 20 वर्ष निवासी सहावर, संजय खान पुत्र मुरारी खान उम्र 40 वर्ष निवासी गनेशपुर थाना गंजडुंडवारा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस में ग्रामीणों की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।