फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   trader frightened after warning

धमकी मिलने के बाद दहशत में व्यापारी का परिवार

Wed, 09 Nov 2022 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
trader frightened after warning
09एमएनपी-04-पत्रकार वार्ता में जानकारी देता व्यापारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लेनगंज के व्यापारी को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद परिवार दहशत में है। बुधवार को व्यापारी ने घर पर प्रेसवार्ता कर कहा कि धमकी देने वाला कभी भी परिवार के साथ कोई अनहोनी कर सकता है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

शहर के तंबाकू व्यापारी अनिल गुप्ता उर्फ सल्लू व उसके दो पुत्रों के खिलाफ लेनगंज के ड्राई फ्रूट व्यापारी द्वारा 61.50 लाख रुपया हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके बाद से पीड़ित व्यापारी भगवान दयाल उर्फ भन्नू को धमकियां मिलनीं शुरू हो गईं हैं। मंगलवार को एक पत्र प्राप्त हुआ, जिसे उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त घटना के बाद से ही पूरा परिवार दहशत में है, बुधवार को भन्नू ने घर पर प्रेसवार्ता कर प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। कहा कि जो व्यक्ति धमकी दिलवा सकता है, वह उनकी व परिवार की हत्या भी करा सकता है। तंबाकू व्यवसायी के गुर्गे पूर्व में भी उसे दुकान पर आकर और राह चलते भी धमकी दे चुके हैं। पत्र मिलने के बाद उसने कोतवाली में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed