फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   trader fraud warning suicide

किराना व्यापारी ने दी खुदकुशी की धमकी तो दर्ज हुई रिपोर्ट

Sun, 06 Nov 2022 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
trader fraud warning suicide
मैनपुरी। शहर के तंबाकू व्यवसायी ने किराना व्यापारी के एक करोड़ से भी अधिक रुपए हड़प लिए। पैसे वापस न मिलने पर व्यापारी ने आत्महत्या करने की धमकी दी है। कोतवाली पुलिस ने तंबाकू व्यवासायी व दो पुत्रों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू ।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दरीबा निवासी भगवान दयाल का शहर के प्रमुख किराना बाजार में भन्नू ड्राई फ्रूट के नाम से प्रतिष्ठान है। उनका व्यापार बजाजा बाजार की एक बड़ी कंपनी मोहन लाल राजकुमार एंड संस से होता है। इसके वर्तमान मालिक अनिल कुमार उर्फ सल्लू हैं। कुछ समय पूर्व उनका 70 लाख रुपए फर्म पर कर्ज हो गया था। कई बार अनिल से रुपए मांगें तो वह हीलाहवाली करते रहा। 10 जुलाई 2020 को संभ्रांत लोगों के साथ हुई पंचायत में अनिल ने माना 35 लाख रुपया उन पर और 35 लाख रुपया पुत्र अनुज के ऊपर है। उनकी पुत्री की शादी में 15 लाख रुपया देने व प्रतिमाह पांच लाख रुपया देने की बात पर सहमति दी। कुछ दिनों बाद 8.50 लाख रुपया उन्हें दे दिए गए ,लेकिन बाकी 61.50 लाख रुपया देने में फिर टाल मटोल शुरू कर दिया। उन्हें धमकी देना शुरू कर दिया, कोतवाली में शिकायत की तो इंस्पेक्टर ने बुलाकर बात की, वहां सहमति बन गई । कुछ समय बाद इंस्पेक्टर भानू प्रताप का स्थानांतरण हो गया। कई और शिकायतें की गईं, जिस पर अधिकारियों की ओर से रुपए दिलाए जाने का आश्वासन दिया गया। अनिल कुमार हाथ नहीं आ सका, 11 जून को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। अधिकारी के आश्वासन के बाद पुलिस भी गई लेकिन सल्लू नहीं मिला। वह अभी तक उक्त रुपये का ब्याज भर रहा है, ब्याज सहित रुपये करीब 1.78 करोड़ हो चुका है। उसके ऊपर भी झूठे मामले दर्ज करा दिए गए हैं। वह आए दिन के तगादों से परेशान है और अब आत्महत्या का रास्ता बचा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अनिल कुमार गुप्ता सल्लू उनके पुत्र अमित और अनुज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed