{"_id":"64e2e811cfd10320250ef106","slug":"tractor-trolley-overturned-near-kali-river-bridge-two-people-died-accident-in-kasganj-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in kasganj: काली नदी पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो लोगों की मौत; घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in kasganj: काली नदी पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो लोगों की मौत; घर में मचा कोहराम
Mon, 21 Aug 2023 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Aug 2023 09:59 AM IST
सार
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में रविवार देर रात काली नदी के पास सरिया लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली काली नदी के पुल के पास पलट गई। इसमे सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
रविवार को रात करीब 10. 45 बजे कासगंज शहर से ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा लोहे की सरिया लेकर जाने के दौरान कासगंज- एटा मार्ग काली नदी पुल के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सत्यवीर एवं कुलदीप निवासी वहता थाना पिलुआ जनपद एटा घायल हो गए। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल कासगंज भिजवाया, यहां चिकित्सकों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिवारीजन मौके पर आ गए। मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।