फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tractor-trolley hits bike two including policeman killed

Kasganj Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, पुलिसकर्मी सहित दो की मौत

Fri, 03 May 2024 11:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 May 2024 11:49 AM IST
सार

 ट्रैक्टर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में पुलिसकर्मी सहित दो की मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
Tractor-trolley hits bike two including policeman killed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के पटियाली क्षेत्र में मझोला गांव के समीप बृहस्पतिवार की देर रात ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें एक पुलिस कर्मी सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बाइक सवार गंभीर घायल हो गया, जिसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


ग्राम मझोला रेलवे क्रॉसिंग के पास थाना क्षेत्र पटियाली में रात  के समय ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें कौशल कुमार पुत्र जितेंद्र सिंह उम्र करीब 37 वर्ष निवासी धरमपुर थाना फरह जनपद मथुरा, वीरपाल पुत्र सियाराम उम्र करीब 49 निवासी कैलोठा, थाना ओसाबा ,जनपद बदायूं  और इमरान पुत्र मुख्तियार उम्र करीब 20 वर्ष निवासी कोरगांव जनपद बदायूं घायल हुए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंची  पुलिस घायलों को पटियाली सीएचसी पर लेकर आई। यहां डॉक्टर ने  कौशल कुमार और वीरपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल इमरान को जिला अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया।  पुलिस ने दोनों मृतकों के परिवारीजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए कासगंज भेज दिए हैं। बताया गया है कि कौशल कुमार हेड कांस्टेबल के पद पर बदायूं के थाना हजरतपुर में तैनात थे और वीरपाल राशन डीलर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed