फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tractor-trolley full of devotees overturned in Agra woman died while 25 were injured

Agra: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत... 25 घायल; कैलादेवी में नेजा चढ़ाकर लौट रहे थे घर

Sun, 23 Jun 2024 11:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 11:02 PM IST
सार

ताजनगरी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि 25 लोग घायल हो गए। यह लोग कैलादेवी मंदिर में नेजा चढ़ाकर घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
tractor-trolley full of devotees overturned in Agra woman died while 25 were injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चैनपुर गांव के पास एक अन्य ट्रैक्टर को बचाने में पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि, 25 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को ट्रॉली के नीचे से निकालकर करौली स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया। यह लोग राजस्थान के करौली स्थित कैलादेवी मंदिर में नेजा चढ़ाकर लौट रहे थे।

विज्ञापन


दहगवां गांव के वीरपाल गांव से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 50 लोगों के साथ कैलादेवी मंदिर में नेजा चढ़ाने गए थे। शनिवार की शाम लौटते समय गांव चैनपुर के समीप आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आ रही एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने में पलट गई। ट्रॉली में करीब 28 लोग सवार थे, जिसमें मंजू पत्नी मुकेश चंद की मौत हो गई।

विज्ञापन

ये लोग हुए घायल

हादसे में निर्मल(11), मोनू(15), धर्मवीर(49), महावीर(65), आशीष(24), रेशमा(15) पुत्री धर्मवीर, पूनम(21) पत्नी आशीष, राजपाल(40), चरण सिंह(70), मुकेश(49), वीरेंद्र(40), आयुष(1) पुत्र मनीष, कुंती(15) पुत्री बच्चू सिंह, कमलेश(30) पत्नी राजवीर, विद्या(40) पत्नी रामविलास, मंजेश(35) पत्नी बच्चू सिंह, सुरभि(18) पुत्री बच्चू सिंह, गीता(32) पत्नी राजपाल, रवि(15), अंकित (22), कान्हा(8) पुत्र राजू, मोहिनी(6) पुत्री राजपाल, मनीष(27), मनीष(25), बंटी(45) घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed