{"_id":"69a06fb2337ce4f4890bc054","slug":"tractor-trolley-crushes-scooter-riders-one-killed-on-spot-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटर सवारों को रौंदा, एक की माैके पर ही माैत; साथी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटर सवारों को रौंदा, एक की माैके पर ही माैत; साथी गंभीर घायल
Thu, 26 Feb 2026 09:46 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 26 Feb 2026 09:46 PM IST
सार
आगरा में बृहस्पतिवार शाम को दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटर सवार दो लोगों को राैंद दिया। हादसे में एक युवक की माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-हाथरस मार्ग पर थाना खंदौली क्षेत्र के ग्राम पोइया के पास बृहस्पतिवार शाम 7:25 बजे आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव वेदई निवासी हरी सिंह (40) पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा आगरा की एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। वह बृहस्पतिवार शाम को स्कूटर से आगरा जा रहे थे। उनको रास्ते में गांव वेलोठ खंदौली निवासी प्रेमपाल सिंह (50) मिल गए, जो उसी फैक्ट्री में कार्य करते हैं।
दोनों स्कूटर पर सवार होकर आगरा की ओर जा रहे थे। ग्राम पोइया के पास सामने से आ रहे आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटर चपेट में ले लिया। हादसे में हरी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे प्रेमपाल सिंह घायल हो गए। थाना पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया।